
लेकिन यह क्या! वार्ड नंबर 3के वार्ड सदस्य मंजेश कुमार शराब के नशे में धुत्त होकर शराब नहीं पीने की कसमें खाने महफिल में पहुंच गए।ग़नीमत तो महफिल जमाने वाले के विरुद्ध भी हो जाती!लेकिन सौभाग्य कहिए उनका कि,शराब नहीं पीने की शपथ लेने से पहले वार्ड सदस्य का मुंह महक गया और मुंह सूंघने की आदत डाल चुकी पुलिस ने नशेड़ी वार्ड सदस्य मंजित कुमार को दबोच लिया।गोगरी के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि, शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड सदस्य मंजित कुमार दारु पीकर शराब नहीं पीने की भी शपथ खाने पहुंच गए थे।मुंह से दुर्गंध आते ही गोगरी पुलिस को सूचना दी गई और शराब पीने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।वार्ड सदस्य मंजित कुमार को मद्य निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।कानूनी कार्रवाई तो की ही जा रही है, पंचायती राज विभाग से मंतव्य मांगी गई है।दारु के नशे में गिरफ्तार वार्ड सदस्य की सदस्यता भी जा सकती है।अभी तक खबर थी,सो मैं लिखता जा रहा था। अब,जनता से भी पूछ लीजिए,नीतीश जी!Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.