
बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष कमल कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए ज़िला प्रशासन के आह्वान पर मंदिर में न तो श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था की जाएगी और न ही रामनवमी पर मंदिर में ध्वजारोहण होना है।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार प्रिंस ने श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों में ही माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करने व रामनवमी पर अपने-अपने घरों में ध्वजारोहण करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन के आदेशानुसार समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने श्रद्धालुओं से मंदिर नहीं आने व भीड़ इकट्ठा नहीं करने करने की अपील की है। *************************************************** सचिव पंकज कुमार रंजन ने श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था में सहयोग की अपील की है और कहा है कि इस बार भी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था नहीं की जाएगी।इधर वकील यादव ने जिला प्रशासन से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।समाजसेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने समिति द्वारा की जा रही व्यवस्था की सराहना की।उन्होंने जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील आम लोगों से की है।बैठक में किशोर कुमार रवि,राजकुमार जैन, वकील यादव,भूषण यादव, गुंजन कुमार,लक्ष्मण यादव,सदानंद यादव,कुणाल कुमार,बंटी कुमार कुन्दन यादव आदि उपस्थित थे। ****************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.