खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित कोसी साइंस क्लासेस के सभागार में आज पांचवी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।डीएवी के पूर्व प्राचार्य सीएम सिंह, बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युमन कुमार सिंह,कोशी साइंस क्लासेस के सीएमडी मनीष कुमार सिंह, डायरेक्टर राजीव चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योतिष कुमार,वरीय शिक्षक हरिशंकर राय आदि ने इस सम्मान समारोह का उद्घाटन संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कोशी साइंस क्लासेस के द्वारा जिले के लगभग 1500 छात्र छात्राओं की परीक्षा लेकर टॉप 200 का चयन किया गया और चयनित 200 छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।सभी छात्र -छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए गरीब प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को ट्यूशन फीस में छूट के साथ-साथ 12 माह से 18 माह तक नकद छात्रवृत्ति देने की भी घोषणा की गई। ************************************************** उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर खड़ी मेहनत करने का सुझाव दिया गया।
उपस्थित महानुभावों ने कहा यदि आप सब सही मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करेंगे,तो निश्चय ही अपने-अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।मौके पर पंकज कुमार सिंह,इंदुभूषण सिंह,अर्जुन कुमार, मो. निजाम, सुमित कुमार,राजेश कुमार,अन्नू कुमारी,प्रकाश कुमार, अविनाश कुमार,सिद्धांत,चुन्नी आदि उपस्थित थे। ***************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.