भारतीय जनता पार्टी की खगड़िया जिला कार्यालय में आज बुधवार को जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया।सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र यादव ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने शिरकत की।मौके पर मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न होने पर समीक्षात्मक बैठक भी आयोजित की गई।प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों की पार्टी है।विचार धाराओं की पार्टी है।पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं।इतना ही नहीं,संगठन के दिशा निर्देश का अक्षरश: पालन करने वाली अगर कोई पार्टी है,तो भारतीय जनता पार्टी है।कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र एवं अन्य प्रदेशों में सत्ता में है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के गरीब, किसान,मजदूर और युवा सहित सभी वर्गों को ध्यान में रखकर लाभकारी योजनाएं बनाई और धरातल पर उतारी जाती है।भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, जो वैश्विक संकट में भी भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम करते रहे हैं। ===================================== जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने मंडल प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारियों तथा प्रभारियों को धन्यवाद दिया।इस अवसर पर बेगूसराय प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य बब्बन कुमार पवन,भाजपा के पूर्व खगड़िया जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी,रविशचंद्र सिन्हा उर्फ बंटा जी,शशि भूषण प्रसाद,पार्टी के उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह,दीपक सिंह,जिला मंत्री पवन कुमार, कुलदीप आनंद,आलोक विद्यार्थी,सोनी देवी,कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वर्णकार,युवा मोर्चा के अध्यक्ष विनय चौरसिया,किसान मोर्चा के ज्ञानदेव कुशवाहा,महिला मोर्चा की बंदना कुमारी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राकेश सिंह,ओबीसी मोर्चा के रंजन राज,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया,पार्टी के वरिष्ठ साथी कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव,चुनाव सेल के संयोजक डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता राजा राम सिंह,खगड़िया नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी की भी मौजूदगी रही। =====================================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.