* राजेश सिन्हा
खगड़िया जिले के नगर थाना पुलिस की गैर जवाबदेह रवैये के कारण नीमा कुमारी असमय दुनिया से रुखसत हो गई।नीमा की लिखित शिकायत पर पुलिस थोड़ी भी हरकत में आती,तो शायद वह अभी जिंदा रहती।
नीमा के अधिवक्ता पिता रानीसकरपुरा निवासी अरुण कुमार सिंह व भाई प्रसिद्व सिंह ने पुलिस के विरुद्ध इस तरह का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दलालों की बातों पर पुलिस शिथिल हो गयी और उनकी बेटी की हत्या हो गयी।
अरुण सिंह का कहना है कि बीते शुक्रवार को 10:42 मिनट पर उन्होंने नगर थाना प्रभारी को फोन किया था और कहा था कि सागरमल चौक स्थित ससुराल से बीते 20 मई की रात नीमा ने पड़ोसी के मोबाइल से फोन कर कहा कि सभी लोग उसे बेरहमी से मारपीट रहे हैं।



इस बात की जानकारी नीमा ने एक पड़ोसी के मोबाइल से अपने पिता को दी थी।जानकारी मिलने के बाद नीमा के पिता द्वारा नगर थाना को मोबाईल से सूचना दी गई और बताया गया कि उनकी बेटी के साथ उसके परिवार वाले मारपीट कर रहे हैं।इस मामले को दिखवाया जाय। लेकिन नगर थाना की पुलिस द्वारा एक्शन नहीं लिया गया।













