बेलदौर(खगड़िया)।थाना अंतर्गत कंजरी गांव से मधेपुरा जिले के शेखपुरा चमन गांव बारात गए 40 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आ रहा है।इस दौरान एक रिश्तेदार भी गोली लगने से जख्मी हुआ है।हत्या की खबर सुनते ही उसके परिजनों का हाल तो बेहाल है ही,गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना अंतर्गत कंजरी गांव निवासी मक्केश्वर प्रसाद यादव के छोटे पुत्र रणवीर कुमार की शादी मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना अंतर्गत शेखपुरा चमन गांव निवासी राजकिशोर यादव की पुत्री के साथ होनी थी।शादी में कंजरी गांव से शेखपुरा चमन गांव के लिए बरात निकली थी।बारात अभी लड़की पक्ष के द्वार पर पहुंची ही थी,कि हर्ष फायरिंग होने लगी और लड़के के बड़े भाई राजेश कुमार यादव के सीने में गोली लग गई।गोली लगने के कारण राजेश की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।घराती के साथ-साथ बरातियों की नजर जब तक इस ओर पड़ती,तब तक दूसरी गोली रोहियार बंगलिया निवासी भोला यादव के 35 वर्षीय पुत्र रंजन यादव को भी जा लगी।रंजन अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।इस तरह की स्थिति देखते ही शादी समारोह में भगदड़ मच गयी।लड़की के परिजनों द्वारा आनन-फानन में लड़के को गाड़ी से उतार कर किसी तरह सिंदूर दान करा दिया गया।उसके बाद लड़के के भाई की लाश को मोटरसाइकिल से बेलदौर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र माली चौक के समीप लाकर छोड़ दिया गया और मोटरसाइकिल सवार भाग खड़ा हुए।बाद में ग्रामीणों द्वारा राजेश के शव को उसके घर तक पहुंचाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारात में 40 से 50 व्यक्ति शामिल थे।इधर बरात में शामिल लोगों का कहना है कि जब वह लोग लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे तो,इसी दौरान एक युवक एनपी बोर थ्री फिपटीन लेकर निकला और डीजे के धुन पर हर्ष फायरिंग करने का प्रयास किया।हर्ष फायरिंग तो नहीं हुई,लेकिन बंदूक से निकली गोली राजेश कुमार के सीने में जा धंसी।साथ-साथ उनके बड़े भाई के साले रंजन यादव के भी पंजरे के समीप गोली लगी।जिसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।बरातियों के मुताबिक मौत का शिकार हुआ युवक अपने पीछे 3 पुत्र एवं अपनी पत्नी को छोड़ गया है।बहरहाल,यह कहा जा सकता है कि शादी समारोह में मातम पसर तो गया ही, लड़की की डोली ससुराल आने से पहले घर का चिराग बुझ गया।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.