बाढ़ पीड़ितों को फसल क्षतिपूर्ति अविलंब मिलने का रास्ता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की पहल से आसान हो गया है।दरअसल,बीते दिनों खगड़िया प्रवास के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया के नेतृत्व में स्थानीय किसानों नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने मिल कर मांग की थी कि खगड़िया के बाढ़ पीड़ितों को भी फसल क्षति अनुदान का लाभ मिलना चाहिए,जो जिला कृषि पदाधिकारी खगड़िया द्वारा प्रतिवेदित किए गए गलत तथ्यों की वजह से नहीं मिल रहा है।इस मौके पर जिले के विभिन्न जगहों पर रिंग बांध के निर्माण की भी मांग मंत्री सम्राट चौधरी से की गई थी।इधर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के हवाले से ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने पत्रकारों को बताया कि इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अथक प्रयास कर मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का काम किया और इसी आलोक में तत्काल एक हाई लेवल मीटिंग आयोजित कर इन सभी बिंदुओं पर सार्थक निर्णय लिया गया।श्री खंडेलिया ने पत्रकारों से कहा कि अब खगड़िया के रहीमपुर उत्तर व माड़र सहित परबत्ता व गोगरी के अन्य कई इलाकों में बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति अनुदान मिलने का रास्ता सम्राट चौधरी के त्वरित पहल से संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए राहत की बात यह भी है कि खगड़िया जिले के रहीमपुर,परबत्ता के लगार सहित मुंगेर जिले के 2 पंचायतों के इलाके में रिंग बांध बनाने पर भी हाई लेवल मीटिंग में सहमति बन गई है।प्रदेश प्रवक्ता के मुताबिक इसके अतिरिक्त सोनमनकी घाट के पास बागमती नदी, जो अपना प्रवाह बदल रही है, उसके इनबैकमेंट कार्य के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने कहा कि मंत्री सम्राट चौधरी की इस पहल पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए इन लोक कल्याणकारी निर्णयों से जिला वासियों के बीच हर्ष व्याप्त है।बहरहाल,मंत्री सम्राट के इस भागीरथ प्रयास के लिए के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनीष चौधरी,भाजपा नेता सुनील चौधरी,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील साह,पूर्व मुखिया निरंजन चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना यादव,पूर्व मुखिया संजय यादव सहित सैकड़ों लोगों ने मंत्री को साधुवाद दिया है।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.