खगड़िया एवं मुंगेर के सदर अस्पतालों के साथ-साथ अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने इस संदर्भ में बताया कि भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रुप से सदर अस्पताल मुंगेर में 125 बेड व 500 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट एवं सदर अस्पताल खगड़िया में 100 बेड व 500 लीटर क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की स्वीकृति दे दी गई है।इसी तरह अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भी 55 बेड व 200 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।श्री चौधरी के मुताबिक उक्त कार्य को युद्ध स्तर पर मूर्त रुप देने का निर्णय भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के DRDO द्वारा लिया गया है।इससे उक्त सभी अस्पतालों में किसी भी महामारी से निपटने का राह आसान हो जाएगा।श्री चौधरी ने भारत सरकार के साथ-साथ बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार संवेदनशील तो है ही,आम लोगों को भी सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन कर न केवल सरकार को सहयोग किया जाना चाहिए, बल्कि अपनी तथा अपने परिवारजनों के साथ-साथ समाज को रोग से बचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। **************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.