खगड़िया जिले के बेेलदौर प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।मिल रही जानकारी के अनुसार इस दौरान पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य नाम दर्जी पर्चा दाखिल किया गया।पहले दिन 8 प्रत्याशियों द्वारा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया।
======================= जानकारों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अधिक सदस्यों ने पर्चा दाखिल किया।कई प्रत्याशियों द्वारा पैक्स चुनाव के लिए अपने दिन के हिसाब से पर्चा दाखिल किए जाने की सूचना है।सभी पैक्स अध्यक्षों का पर्चा बेलदौर के आईटी भवन में दाखिल किया जा रहा था। दूसरी तरफ निर्वाचन पदाधिकारी सहायक लाल बिहारी शर्मा,बीसीओ विकास कुमार,निम्न वर्गीय लिपिक एमडी अफजल हुसैन विवेक कुमार आदि की मौजूदगी में बताया गया कि बेलदौर अध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार,चौढ़ली पैक्स अघ्यक्ष पद के लिए नंदलाल शर्मा, विद्यानंद भगत,महेंद्र यादव, ढ़ाढी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश्वर झा उर्फ चीना झा,कैंजरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अभिमन्यु कुमार, डुमरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हेमंत कुमार व पंकज कुमार ने अपना-अपना पर्चा दाखिल करवाया।
इसमें कुछ नए एवं पुराने उम्मीदवार शामिल हैं,जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाने के लिए पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कराया है।मौके पर कई पैक्स अध्यक्ष ने यह भी कहा कि किसानों के हित के लिए हम लोग काम करेंगे।रवि फसल,खरीफ फसल एवं स्वास्थ्य में किसानों के धान अधिप्राप्ति के लिए हर समय तैयार रहेंगे। =======================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.