बेलदौर(खगड़िया)।बेलदौर थाना अंतर्गत मेहीनाथ नगर पंचायत के मुड़बल्ला मुसहरी में एक 21 वर्षीय युवक ने महज इसलिए फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली,क्योंकि परिजनों द्वारा उक्त युवक को प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर डांट फटकार लगा दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।मिल रही जानकारी के मुताबिक मुड़बल्ला मुसहरी निवासी अशोक शर्मा का लगभग 21 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार किसी लड़की से प्रेम करता था।इस बात को लेकर परिजनों द्वारा उसे बीते मंगलवार को लंबी फटकार लगाई गई थी।नतीजतन आक्रोशित होकर उक्त युवक ने फांसी लगाकर अपने आपको मौत के हवाले कर दिया। *************************************************** परिजनों के मुताबिक सूरज बीती रात्रि करीब 8 बजे खाना खाकर घर में सोने चला गया।सुबह जब घर वालों की नींद खुली तो उक्त युवक का रुम नहीं खुला देखा।परिजनों द्वारा पहले तो बहुत पुकार लगाई गई।बावजूद इसके जब उसने दरवाजा नहीं खोला,तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।दरवाजा तोड़ते ही परिजनों ने देखा कि युवक फंदे से लटक रहा था।आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया।लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। परिजनों द्वारा तत्क्षण ही इस बात की जानकारी बेलदौर थाना अध्यक्ष को दी गई।थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने जानकारी मिलते ही एएसआई मनीर हुसैन को मौका-ए-वारदात पर भेजा। बहरहाल,घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ***************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.