अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खगड़िया जिले के विभिन्न जगहों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में “DANGEROUS DANCE COMPANY” द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में रानी लक्ष्मीबाई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू, विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार सानू तथा डांस क्लास के संचालक मास्टर सुमित द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करते हुए कहा गया कि जब तक महिलाओं को स्वतंत्रता प्रदान नहीं की जाएगी, तब तक महिला दिवस की सार्थकता पूरी नहीं हो सकती है। ===================================== नौनिहालों ने अपनी माता के साथ रानी लक्ष्मीबाई की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामान वीर आत्मनिर्भर नारी बनने का वचन लिया।कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि, भारतीय समाज में नारी के हर स्वरूप की पूजा की जाती है।नारी ही सृष्टि की सृजन कर्ता हैं।
हमें उन्हें सम्मान की नजरों से देखना चाहिए।विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार सानू ने कहा कि, महिलाओं को भी हमारे देश में समानता का अधिकार प्राप्त है।आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की भांति ही भारत का नाम रौशन कर रही हैं।बावजूद इसके हमें हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा तथा उन्हें आत्मरक्षा की गुणों से परिपूर्ण करना होगा ताकि कुछ सामाजिक विकृतियों का सामना वह निडरता के साथ कर सकें और महिलाएं समाज के समक्ष उदाहरण के रूप में उभर सकें। ————————————————————————–Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.