बेलदौर(खगड़िया)।जर्जर सड़क पर गिरने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन-फानन में राहगीरों द्वारा जख्मी महिला को बेलदौर पीएचसी लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।मिल रही जानकारी के अनुसार कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 6 महद्दीपुर वासा निवासी स्वर्गीय नरेश सिंह की लगभग 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी अपने रिश्तेदार के यहां से वापस घर लौट रही थी।इसी दौरान तिलाठी आलमनगर पथ के सकरोहर पुल के समीप जर्जर सड़क रहने व कम दिखाई देने के कारण उक्त महिला को ठोकर लग गई।जिस कारण उक्त महिला सड़क पर ही गिर गई।मुसाफिरों ने आनन-फानन में जख्मी महिला को बेलदौर पीएचसी लाया,जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। ====================जख्मी महिला ने कहा-=================== इधर जख्मी महिला ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के धरक्का सिंह वासा स्थित घर से वापस अपने घर जा रही थी।इसी दौरान सड़क जर्जर रहने के कारण पैर में ठोकर लग गयी और वह गिर पड़ी। ==========================Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.