कोरोना महामारी का इतना खौफनाक असर होगा,इस बात की कल्पना लोगों के दिमाग से बाहर भले ही रही होगी।लेकिन तमाम स्थिति-परिस्थिति को देखने व समझने के बावजूद अपने आपको रोग के हवाले करने को आतुर अधिकांश लोगों को देखकर यह कहा जाना जरुरी होगा कि सड़कों पर नंगा नाच कर रहे कोरोना से डरो न!अनावश्यक मत निकलो घरों से और अगर अति आवश्यक हो,तो मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निकलो व काम निपटाकर पुन:जल्द ही वापस लौट जाओ।इस कोरोना काल में जागरुकता फैलाने के बाद भी लोग पूरी तरह से सजग नहीं हो पा रहे हैं और लगातार सरकारी गाइड लाइंस का उल्लंघन किया जा रहा है।हालांकि खगड़िया के जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है।जिले के गोगरी बाजार में बहुचर्चित रेडीमेड कपड़ा की दुकान के अंदर से 37लोगों की गिरफ्तारी और दुकान सील किए जाने के मामले से यह स्पष्ट हो गया है कि बेपरवाह लोगों पर अब प्रशासनिक चाबुक बरसने लगा है।यह बात भी दीगर है कि उर्जावान जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा बेपरवाहों पर ही प्रशासनिक चाबुक नहीं बरसाया जा रहा है।कोरोना पर काबू पाने के लिए बनी रणनीति की समीक्षा भी लगातार की जा रही है।इसी क्रम में बीते सोमवार अर्थात 10मई को कोविड के दूसरे लहर के बीच बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के बाबत प्रखंड स्तर पर उठाए गए कदमों की समीक्षा जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई है।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों,थाना प्रभारियों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए डीएम ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। **************************************************** समाहर्ता प्रकोष्ठ से जिला स्तरीय पदाधिकारियों,जबकि प्रखंड एनआईसी कक्ष से प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी बातें रखी है।प्रखंड विकास पदाधिकारी से समीक्षा करते डीएम ने सक्रिय कोविड मामलों की संख्या, कोविड सेंपलिंग की संख्या एवं इसका विखंडन,कोविड पॉजिटिव मरीजों के बीच वितरित मेडिकल किट की संख्या,बचे हुए पॉजिटिव मरीजों के बीच किट वितरण की योजना,सक्रिय कंटेनमेंट जोनों की संख्या,कंटेनमेंट जोन में प्रतिनियुक्ति के आदेश की स्थिति तथा कोविड के प्रति जागरुकता जगाने के लिए प्रचार वाहनों की संख्या पर भी मंत्रणा की है। ***************************************************Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.