पुत्री के साथ लगातार छेड़खानी किए जाने से आहत पिता ने जब मनचले का विरोध किया,तो लोहे के रड से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।हालांकि परिजनों द्वारा युवती के पिता गंभीर रुप से जख्मी समझकर परिजन रेफरल अस्पताल जोकीहाट ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिले के जोकीहाट थाना अंतर्गत सिमरिया पंचायत के बाघमारा गांव स्थित वार्ड संख्या दो में गुरुवार को घटित इस घटना को छेड़खानी के साथ-साथ आपसी रंजिश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।बताया जा रहा है कि,मौत के शिकार हुए मोहम्मद जमील के पुत्र इरशाद द्वारा मोहम्मद अहद के पुत्र मोहम्मद तहजीब का इसलिए विरोध किया गया, क्योंकि मोहम्मद तहजीब उसकी पुत्री के साथ लगभग दो वर्षों से छेड़खानी करता था।विरोध किए जाने से आक्रोशित मोहम्मद तहजीब ने मोहम्मद इरशाद के सिर लोहे के रड से हमला कर दिया।मिल रही जानकारी के अनुसार इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में आरोपी तहजीब के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों की भी सहभागिता थी।
हद तो यह है कि,मोहम्मह तहजीब और उसके परिजनों ने मृतक की पत्नी और उनके बेटे पर भी तलवार से हमला किया है।गंभीर रुप से जख्मी मां-बेटे का इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाबत अररिया सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की पड़ताल में जुट गई है।मृतक की रोती-बिलखती पुत्री जाफरीन ने बताया कि,दो वर्षों से उसकी बहन के साथ तहजीब छेड़छाड़ कर रहा था।उन लोगों ने इस बात का विरोध किया और मामले की जानकारी पिता को दी।इधर मृतक के पुत्र मोहम्मद शहजाद के फर्द बयान पर मो अहद पिता बारुल,मोहम्मद तहजीब पिता अहद सहित 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trusted News Portal and Youtube Channel
कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।