एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
अररिया।जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के केसर्रा पंचायत अंतर्गत डेंगाबाड़ी में भाई- बहन की डूबने से मौत हो गई।घटना के संदर्भ में पंचायत समिति सदस्य अबु तालिब ने बताया कि दोनो बच्चे नहाने के लिए कनकई नदी में गए हुए थे।नहाने के क्रम में एक बच्ची का पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे चली गयाी।जब दूसरे बच्चे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह भी गहरे पानी में डूब गया।दोनो बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन थे।डूबने की सूचना पर स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मेहनत से दोनों बच्चे को बरामद करने में सफलता पाई।
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों मौत के आगोश में समा चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जोकीहाट थाना पुलिस ने दोनों बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।दोनों एक ही उम्र के मासूम बच्चे थे।मृतक रहमति के पिता जसीमुद्दीन भी इस दुनिया में नहीं हैं।2017 में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।पिता के मृत्यु पर भी इस परिवार को सड़क दुर्घटना का लाभ अब तक नहीं मिला है।अबू तालिब ने बताया कि यह परिवार अत्यंत कमजोर परिवार है।बहरहाल,इस ह्रदय विदारक घटना से मां का रो-रो कर बुरा हाल है।