Sunday, March 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

सत्ता के नशे में बौराए बेलदौर के जदयू विधायक महादलित परिवारों पर ढ़ा रहे सितम,विधायक के इशारे पर पुलिस ने महादलित महिला को पीटा

SDF Live India by SDF Live India
January 7, 2023
in खगड़िया
0
0
SHARES
716
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

राजेश सिन्हा की रिपोर्ट

खगड़िया।सत्ता के नशे में बौराए जिले के बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल महादलित परिवार पर सितम ढ़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जहां दलित और महादलित परिवार को बसाने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को अमलीजामा पहनाते आ रहे हैं,वहीं सत्ता की हनक कहें या और कुछ, लेकिन बेलदौर विधायक श्री पटेल महादलित परिवार को उजाड़ने पर आमादा हैं।ऐसा इसलिए कि बेलदौर नगर पंचायत में लगभग सौ वर्षों से बसे दर्जनों महादलित परिवार को घर से बेघर करने पर विधायक तूल गए हैं।

सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल रौब,पहुंच और पैरवी के बल पर महादलित परिवार के लोगों को भगाना के लिए जिस तरह की साजिश रच रहे हैं,उसे जानकर हर कोई हैरान हैं।बात अलग है कि,विधायक की दबंगई से वाकिफ लोग अपना मुंह खोलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं और महादलित की इस बस्ती में सिसकियां गूंजने लगी है।

विधायक के कारनामे से भयभीत दर्जनों महदलितों ने बेलदौर के सीओ सुबोध कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

दिए गए आवेदन कहा गया है कि,आदर्श थाना बेलदौर के सामने वर्षों से उन लोगों के पूर्वज बसे हुए हैं और वह लोग बसते आ रहे हैं।लेकिन बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल उस जमीन पर से कानून और पुलिस का दुरुपयोग कर भद्दी-भद्दी गाली गलौज करते हुए भगाना चाहते हैं।विधायक की करतूत से आजिज रीना देवी,आरती कुमारी,साबो देवी,राजेन्द्र राम, आदर्श कुमार आदि ने बताया कि,जब उनलोगों ने विधायक के फरमान को नहीं माना,तो विधायक थाना पर बैठकर पुलिस की मदद से परिजनों को खींचकर थाना लेकर चले गए।

रीना देवी,आरती कुमारी, साबो देवी,राजेंद्र राम,आदर्श कुमार,राजेश राम समेत महादलित परिवार के दर्जनों लोगों ने बताया कि,विधायक स्थानीय प्रशासन के सहारे उन लोगों को जमीन पर से भगाना चाह रहे हैं।

जबकि वह लोग रैयती बेलगान जमीन पर बसे हुए हैं।बावजूद स्थानीय विधायक के द्वारा उन लोगों को हटाने की साजिश रची जा रही है।रीना देवी ने बताया कि,बुधवार को करीब 12 बजे दिन में थाना में बैठे विधायक के इशारे पर बेलदौर के थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश उसे घर से खींचकर थाना ले जा रहे थे।इस दौरान सुनीता देवी जब बचाने पहुंची,तो उसके साथ पुलिस के द्वारा मारपीट की गयी।महादलित परिवारों का कहना है कि,उन लोगों के पूर्वज उक्त जमीन पर बसते आ रहे हैं।लेकिन विधायक ने 2000 ईस्वी में कुछ महादलित परिवार के लोगों से रैयती बेलगान जमीन को खरीद लिया और अब सभी महादलित परिवारों को हटाने का फरमान जारी कर रहे हैं।

इसके पूर्व बीते मंगलवार को स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल,सीओ सुबोध कुमार,थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश,एसआई जयप्रकाश सिंह,एएसआई उदय कुमार मंडल अपने काफिले के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे।सरकारी जमीन पर पहुंचते ही सीओ सुबोध कुमार ने कहा कि, विधायक जी जमीन खरीदे हैं।

वह अपना घर बनाएंगे।जिसके कारण उक्त जमीन को खाली करना पड़ेगा।महादलित परिवार के लोगों का कहना है कि,वह लोग उक्त जमीन पर लगभग सौ वर्षों से बसे हुए हैं।बताया जा रहा है कि,बीते 23 वर्ष पहले स्वर्गीय दयानंद राम,शिवराम,कैलूराम आदि से जमीन की खरीदारी की गई है।लेकिन स्थानीय विधायक अपना रौब दिखा कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पूरी जमीन को खरीदने की बात करते हुए सभी महादलित परिवार को घर से बेघर करने पर तुले हुए हैं।

वहीं सीओ सुबोध कुमार द्वारा कहा जाता है कि,जो भी महादलित परिवार के लोग उक्त स्थल पर हैं,उन्हें दूसरे जगह की जमीन का पर्चा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि,विधायक जब विवादित जमीन पर बसाने ले जाते हैं,तो उक्त स्थल पर बसने में महादलित परिवार के लोगों को डर लगने लगता है।जिसके कारण उक्त स्थल पर से हटने को मजबूर हो जाते हैं।बात अगर सीओ सुबोध कुमार की करें,तो उनका कहना है कि,उक्त जमीन रैयती बेलगान जमीन बताया जा रहा है।

बहरहाल,यह मामला जांच का विषय है और सवाल यह उठ रहा है कि,सरकार जहां महादलितों का आशियाना सजाने का दावा करती है,तो सौ वर्षों से रैयती बेलगान जमीन पर रह रहे महादलित परिवारों के नाम आशियाना हटाने का फरमान आखिर कैसे जारी हो गया!!

Previous Post

बेखौफ हुए अपराधियों ने ठेकेदार को गोली मारकर मौत की नींद सुलाया, खगड़िया से वापस लौटने के क्रम में अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Next Post

विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित बापू मध्य विद्यालय के तमाम गतिविधियों की त्रिनेत्र से होगी निगरानी,पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने सीसीटीवी के लिए उपलब्ध कराया डीभीआर,मॉनिटर सहित अन्य सामग्री

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित बापू मध्य विद्यालय के तमाम गतिविधियों की त्रिनेत्र से होगी निगरानी,पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने सीसीटीवी के लिए उपलब्ध कराया डीभीआर,मॉनिटर सहित अन्य सामग्री

विभिन्न सुविधाओं से सुसज्जित बापू मध्य विद्यालय के तमाम गतिविधियों की त्रिनेत्र से होगी निगरानी,पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव ने सीसीटीवी के लिए उपलब्ध कराया डीभीआर,मॉनिटर सहित अन्य सामग्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

March 8, 2026
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency