मोहम्मद नैयर की रिपोर्ट
खगड़िया।जिले के चौथम थाना अंतर्गत करुआ मोड़ के समीप एनएच 107 पर आज गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया।नतीजतन बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौत का शिकार हुए बाइक सवार की पहचान बेलदौर थाना अंतर्गत चोढ़ली गांव निवासी के रुप में हुई है।वह परिवारजनों के भरण पोषण को ले फेरी का काम करता था।हालांकि अनियंत्रित पिकअप और कार के बीच भी टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों का चालक भाग खड़ा हुआ और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना दिए जाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौत के शिकार हुए बाइक चालक को पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेजते हुए बाइक सहित तीनों वाहनों को जब्त कर जाम हटाया।तत्पश्चात लगभग आधे घंटे बाद यातायात बहाल हो सकी।
जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना अंतर्गत चोढ़ली गांव निवासी अरविन्द भगत अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के यहां से वापस गांव आ रहे थे।अभी वह चौथम थाना अंतर्गत करुआ मोड़ के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि,सामने से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे रौंद दिया।बाइक सवार को रौंदने के बाद चालक पिकअप लेकर भागता,उससे पहले ही पीछे से आ रही कार ने भी जबर्दस्त ठोकर मार दिया।आस-पास के लोगों की भीड़ एकत्रित होती,इससे पहले पिकअप और कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एनएच 107पर जाम की स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंची चौथम थाना पुलिस मौत के आगोश में समा चुके बाइक सवार की पहचान में जुट गई।
मृतक का सिर इस कदर विकृत हो चुका था कि,उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।मृतक के पास से बरामद बाइक के कागजात की जांच करने पर बाइक चालक की पहचान चोढ़ली गांव निवासी अरविन्द भगत के रुप में हुई।
बाइक मृतक की पत्नी फुलो देवी के नाम से बताया जा रहा है।बहरहाल,घटना के बाद से चोढ़ली गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।