Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

SDF Live India by SDF Live India
February 6, 2025
in खगड़िया
0
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…
1k
SHARES
707k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

राजेश सिन्हा की रिपोर्ट

पुलिस राज्य मुख्यालय द्वारा एक तरफ जहां पुलिस-पब्लिक के बीच तारतम्य स्थापित करने को लेकर तमाम तरह के जुगत लगाए जा रहे हैं।कानून व अमन पसंद लोगों के मन मस्तिष्क से पुलिस का भय निकालकर दोस्ती में मिठास भरने की कोशिश की जा रही है।पिछले दिनों बिहार पुलिस दिवस को बिहार पुलिस दिवस सप्ताह के तौर पर मनाते हुए जांबाज पुलिस पदाधिकारियों को ऐसा करते लोगों ने देखा भी है।

लेकिन कुछ पुलिस पदाधिकारी ऐसे भी हैं,जो चंद रुपये के लोभ, प्रभाव और स्वार्थ में वशीभूत होकर अमन पसंद लोगों को तंग तबाह करने से बाज भी नहीं आ रहे हैं।ऐसे कुछ अन्य पुलिस पदाधिकारियों की करतूतों को कुछ देर के लिए नजरअंदाज कर अगर हम खगड़िया सदर इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की बात करें,तो इनके कारनाने जानकर आप दांतों तले अपनी उंगली दबाने को विवश हो जाएंगे।

वैसे तो इनके कारनामे की फेहरिश्त बहुत लंबी है,जो किश्तों में आप तक पहुंचाता रहूंगा।दर्जनों निर्दोष लोगों को इन्होंने जेल तक का सफर करवाया है।

लेकिन अन्य मामलों को कुछ देर के लिए दरकिनार कर हम तत्काल एक केस (चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या-947/20दिनांक15. 12.20)की बात करें,तो पूरी कहानी जानकर यह सवाल जरुर उठेगा कि,पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह इंस्पेक्टर तो हैं ही,क्या डॉक्टर और ज्योतिष भी हैं!अगर डॉक्टर और ज्योतिष नहीं हैं,तो डॉक्टर और ज्योतिष की भूमिका इन्होंने निभाई कैसे!

दरअसल,चित्रगुप्तनगर थाना अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी निवासी सुभाष चन्द्र गुप्ता के पुत्र शोभित सौरभ ने बीते वर्ष 2020के 15दिसम्बर को गौरव कुमार,सौरभ कुमार तथा प्रितम कुमार के विरुद्ध गाली गलौज करते हुए जान मारने की नियत से लाठी डंडे एवं लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर देने तथा पॉकेट से 2500रुपये के साथ-साथ गले से हनुमान जी की चकती निकाल लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी (चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या-947/20)दर्ज कराया।

घटनास्थल रेडकॉस के सामने पक्की सड़क दिखाते हुए यह भी कहा कि,गौरव कुमार ने पॉकेट से मोबाइल निकालकर सड़क पर पटक दिया।जिससे उसका मोबाइल टूट गया।इस केस के अनुसंधानकर्ता बनाए गए दिगम्बर सिंह ने जब अनुसंधान शुरु किया,तो वादी शोभित सौरभ ने कहा कि,टेंपू से चोट लगी और सिर फूट गया।

फिर वादी के पिता द्वारा अनुसंधान कर्ता के सामने ही दबाव बनाने पर उसने प्राथमिकी का समर्थन किया।यह बात भी अनुसंधान रिपोर्ट में दर्ज है।खैर!वादी के द्वारा बताए गए गवाहों से जब अनुसंधान कर्ता ने बयान लिया,तो सभी के बयान अलग-अलग थे।लेकिन किसी ने भी पिस्टल,लाठी-डंडे या लोहे के रॉड से सुमित सौरभ पर वार करने की बात कतई नहीं कही और न ही किसी ने उसके पॉकेट से रुपये या गले से चकती लेने की बात को स्वीकारा।गवाहों के बयान को आधार बनाकर अनुसंधान कर्ता ने अपने लिहाज से अनुसंधान रिपोर्ट में केस को मामूली तो बताया ही,सदर अस्पताल के चिकित्सक ने भी जख्म प्रतिवेदन में जख्म को साधारण प्रकृति का होना बताया।

अब यहां से सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह का खेल शुरु हो गया।पैसे और प्रभाव में आकर कहें या कुछ और…उन्होंने अनुसंधान कर्ता के अनुसंधान रिपोर्ट के साथ-साथ डॉक्टर द्वारा दिए गए जख्म प्रतिवेदन को दरकिनार कर और कानून को ताक पर रखकर वह सब कुछ अपने सुपरविजन रिपोर्ट में लिख दिया,जो सूचक के पिता चाहते थे।अनुसंधानकर्ता और जख्म प्रतिवेदन चीख-चीख कह रहा है कि,इस केस में दफा 307 का समावेश नहीं होना चाहिए।लेकिन पुलिस इंस्पेक्टर ने वादी के पिता द्वारा दिए गए गवाहों के नाम का उल्लेख करते हुए केस को गंभीर प्रकृति का करार दे दिया।जबकि किसी भी गवाह को इस घटना की जानकारी तक नहीं नहीं है।यहां तक कि,उन्हें यह भी पता नहीं है कि,पुलिस इंस्पेक्टर ने गवाह के तौर पर उनका नाम कैसे अंकित कर दिया।पुलिस इंस्पेक्टर का मन यहां भी नहीं भरा।उन्होंने अपनी करतूत को छिपाने के लिए डॉक्टर द्वारा दिए गए जख़्म प्रतिवेदन को छुपाकर रखवा दिया।हद तो यह कि,आरोपियों को बेल नहीं मिले,इसके लिए उन्होंने वह सब किया,जो एक एक इमानदार पुलिस पदाधिकारी को कदापि नहीं करना चाहिए।कोर्ट द्वारा डायरी की मांग किए जाने पर केस के अनुसंधानकर्ता द्वारा डायरी तो समर्पित किया जाता रहा, लेकिन जख्म प्रतिवेदन को कोर्ट की नजरों से ओझल रखा गया।अनुसंधान कर्ता से पूछने पर उनके द्वारा कहा जाता रहा कि,कुछ दबाव के कारण वह कोर्ट में जख्म प्रतिवेदन समर्पित नहीं कर रहे हैं।जब दिखाने को कहा गया,तो उन्होंने कहा कि,ऐसा नियम है।बात अलग है कि, कुछ दिनों पूर्व किसी तरह जख्म प्रतिवेदन हाथ लग गया।

हास्यास्पद स्थिति यह है कि, जब हमने पुलिस इंस्पेक्टर से कुछ दिनों पूर्व आम आदमी के तौर पर इस केस के संदर्भ में मोबाइल पर बात किया,तो उन्होंने अपनी गलतियों को स्वीकारा और कहा कि, गलतियां हुई है तो सुधार अवश्य होगा।मामले को उछालने की जरुरत नहीं है।पुलिस इंस्पेक्टर के साथ हुई बातचीत का पूरा ऑडियो हमारे पास है।पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए यह तो कह दिया कि,गलतियां हुई है तो सुधार अवश्य होगा।

लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि,जिन बेगुनाह बच्चों ने बिना जुर्म किए जो सजा भुगती,उसकी भरपाई क्या संभव है!इन तमाम बातों के बाद भी यह दावा है कि,पूरे मामले की इमानदार जांच करने के लिए अगर घटना के दिन का मोबाइल लोकेशन वादी और प्रतिवादियों का निकाल लिया जाय,तो यह आइने की तरह साफ हो जाएगा कि,जिस घटना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई,वह प्रा़योजित था।

क्रमश:

Previous Post

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),इंदिरा आवास योजना की डीएम डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने की समीक्षा,कहा-भूमिहीनों के आवास निर्माण को ले भी हो रही व्यवस्था

Next Post

पूर्व विधान परिषद् प्रत्याशी संजय यादव के निधन से मर्माहत हुए लोग,जताया गहरा शोक

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
पूर्व विधान परिषद् प्रत्याशी संजय यादव के निधन से मर्माहत हुए लोग,जताया गहरा शोक

पूर्व विधान परिषद् प्रत्याशी संजय यादव के निधन से मर्माहत हुए लोग,जताया गहरा शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency