खगड़िया(जय चन्द्र कुमार)।
जिले के पसराहा थाना गोगरी प्रखंड सर्किल नंबर 1 के पीपरपांति में शुक्रवार को वार्ड सदस्य बमबम सिंह की निर्मम हत्या मामले में 12घंटे के अंदर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।इस हत्याकांड मामले में कुल आठ के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।इस हत्याकांड मामले में पीपरपांति निवासी चंदन कुमार,कन्हैया कुमार तथा प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया है।अन्य प्राथमिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले संभावित जगहों पर पुलिस की छापेमारी जारी है।
बता दें कि,पीपरपांती स्थित बासा पर कल शुक्रवार की देर शाम बैठे वार्ड सदस्य को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया था।गंभीर रुप से जख्मी वार्ड सदस्य को मायागंज अस्पताल,भागलपुर ले जाया जा रहा था,लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी थी।मौत के शिकार हुए निर्वाचित वार्ड सदस्य बमबम सिंह कोयला पंचायत के थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि,मृतक के पिता कालो सिंह भी वार्ड संख्या 6 के सदस्य थे।उनकी भी तीन साल पूर्व पिपरपांति के तेतरी भित्ता धार में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।उनकी हत्या इतनी निर्ममता के साथ की गई थी कि लोग अचंभित थे।उनके सिर को काटकर कोसी नदी में बहा दिया गया था।पुलिस दो दिनों बाद शव के सिर को बरामद कर पायी थी।
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,बमबम सिंह अपने साथी बबलू सिंह के बासा पर बैठे हुए थे।तभी आधे दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उन्हें गोलियों से भून दिया।मृतक को 5-6 गोलियां लगी थी।स्थानीय लोगों का कहना है कि, बमबम सिंह कोयला पंचायत के वार्ड संख्या- 6 के वार्ड सदस्य थे।कुछ वर्ष पहले बमबम के पिता कालो सिंह की भी निर्मम हत्या कर दी गयी थी।
लोगों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा था कि उसी केस में अपराधियों के साथ बमबम सिंह की मारपीट हुई थी।स्थानीय लोगों का कहना था कि,पिता के हत्यारों ने ही बमबम सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी है।