Monday, March 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

राजद नेताओं ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना,विधायक रामवृक्ष सदा ने साजिश के तहत जातीय जनगणना पर रोक लगाने के लिए बीजेपी को कोसा,तो राजद जिलाध्यक्ष ने केन्द्र सरकार को बताया संविधान विरोधी

SDF Live India by SDF Live India
June 5, 2023
in खगड़िया
0
राजद नेताओं ने केन्द्र की बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना,विधायक रामवृक्ष सदा ने साजिश के तहत जातीय जनगणना पर रोक लगाने के लिए बीजेपी को कोसा,तो राजद जिलाध्यक्ष ने केन्द्र सरकार को बताया संविधान विरोधी
0
SHARES
538
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो

खगड़िया।सम्पूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज सोमवार को केन्द्र सरकार की नीतियों खिलाफ युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया गया।नई शिक्षा नीति, जातीय जनगणना एवं बढ़ती महंगाई को लेकर आयोजित महाधरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजद विधायक रामवृक्ष सदा और पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव उपस्थित थे।महाधरना का संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजय यादव ने किया।राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि केंद्र में बैठी आरएसएस और बीजेपी की सरकार ने बिहार में हो रही जातीय जनगणना पर साजिश के तहत रोक लगवा दिया है।जातीय जनगणना एक महत्वपूर्ण कारक है,जो मनुष्य को सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर पहचान देती है।इसी कारण भाजपा जातिगत गणना नहीं कराना चाहती है,ताकि सामंतवाद वर्चस्व बना रहे।पिछले नब्बे वर्षों से जाति जनगणना नहीं की गई है।लालू प्रसाद यादव के मजबूत सहयोग से जब-जब केंद्र में सरकार बनी जाति जनगणना का कार्य आगे बढ़ाया गया।केन्द्र में बैठी मोदी सरकार जातीय जनगणना इसलिए नहीं कराना चाहती है क्योंकि भाजपा को बाबा साहब द्वारा रचित संविधान पर भरोसा नहीं है।भाजपा नहीं चाहती है कि धन,धरती,शिक्षा,नौकरी, हिस्सा,राजपाट, दलित, शोषित,वंचित,पिछड़ों व अतिपिछड़ों के पास जाये।भाजपा यह भी नहीं चाहती है कि दलितों,पिछड़ो, अतिपिछड़ों,शोषितों एवं वंचित समाज को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक हिस्सेदारी मिले।

पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार बहुत बड़ी साजिश के तहत नई शिक्षा नीति लागू करना चाहती है।एससी/एसटी,ओबीसी, अल्पसंख्यक व गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना बीजेपी की सोच है।निजी विश्वविद्यालय के आने से मौजूदा आरक्षण नीति का समाप्त होना तय है।निजी विश्विद्यालयों को सरकारी विश्विद्यालयों समक्ष स्थापित करना बहुजनों के लिए अभिशाप है।जो आरक्षण नीति 05अप्रैल 2006 को लागू हुई थी, वह अब निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के कारण बुरी तरह प्रभावित होगी।नई शिक्षा नीति में सरकारी स्कूल और कॉलेज को धीरे-धीरे समाप्त कर दिया जायेगा,जहां नब्बे प्रतिशत वंचित,दलित,पिछड़ा व अतिपिछड़ा के बच्चे पढ़ते हैं।उसके जगह निजी स्कूल कॉलेज खुलेगें,जहां निर्धन गरीब,दलित व वंचित समाज के लोग अपने बच्चों को पढ़ा नहीं सकते हैं।यानि कलान्तर में एक बड़ी आबादी शिक्षा से वंचित हो जायेगी।

जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल ने कहा कि पहले नारा था कि ‘भंगी का बेटा हो या राष्ट्रपति का संतान, सबको शिक्षा एक समान,नई शिक्षा नीति के लागू होने से वंचित शोषित दलित को नही है शिक्षा का अधिकार,क्योंकि भाजपा चाहती है मनुस्मृति का विस्तार।’शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार मांझी ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार पहले तो सभी सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचकर युवाओं को बेरोजगार और आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर चुकी है और अब शिक्षा से भी वंचित करने की साजिश कर रही है।डॉ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा वह शेरनी की दूध है,जो पियेगा वही दहाड़ेगा।इसलिए संविधान विरोधी मनु स्मृति को मानने वाली केंद्र की सरकार नई शिक्षा नीति लाकर दलित, पिछड़ों,अल्पसंख्यक व शोषित वर्ग को शिक्षा से वंचित करने की साजिश कर रही है।

मानसी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू कुमार सुमन ने कहा कि महंगाई चरम पर है।2014 से पहले गैस सिलेंडर साढ़े तीन सौ से तीन सौ सत्तर के बीच था तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सिर पर सिलेंडर लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही थी।आज वही सिलेंडर 1200 में है,तो वह सत्ता सुख ले रही है।महाधरना की अध्यक्षता कर रहे युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के पहले महंगाई डायन बनकर खा रही थी तो अब चुड़ैल बनकर चबा रही है।लेकिन मोदी सरकार पड़ोसी देश के खाद्य वस्तुओं का दाम गिनाकर राष्ट्रभक्ति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेती है।विधिज्ञ संघ के जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र में जो आरएसएस और मनुस्मति को मानने वाली सरकार है,वह संविधान विरोधी और गरीब विरोधी है।बीजेपी के नेता लोग आजादी की लड़ाई में भी भाग नहीं लिये थे।

महाधरना में मुख्य रुप से प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, प्रदेश सचिव कुमार रंजन पप्पू,संजीव कुमार,राज्य परिषद सदस्य प्रफुलचंद्र घोष, पूर्व नगर पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,पूर्व नगर पार्षद चंद्रशेखर कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार,नगर पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू यादव,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रंजू सहनी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव,आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार यादव,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शम्भू पोद्दार, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित चौरसिया,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार,जिला उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव,प्रमोद यादव, प्रकाश राम,जिला सचिव रंजीत दास,तेजनारायण यादव,विधानंद यादव, रामनरायन राम,शकलदीप यादव,जिला प्रवक्ता धनंजय यादव,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव,मानसी प्रखंड अध्यक्ष बरुन यादव,चौथम प्रखंड अध्यक्ष मो इकबाल, अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम,खगड़िया नगर अध्यक्ष पंकज कुमार,गोगरी नगर अध्यक्ष आकर्षनराज चौरसिया,परबत्ता नगर अध्यक्ष अली इमाम,राजद नेता सुबोध यादव,नीरज यादव,पृथ्वी तांती,श्रीकांत पोद्दार,सुमित कुमार मो नसीम उर्फ लंबू,युवा नेता संजय कुशवाहा,नगर अध्यक्ष विक्की आर्या,युवा राजद प्रदेश सचिव मनीष यादव,युवा जिला युवा उपाध्यक्ष संजीव यादव,रियाज अली,बेलदौर युवा अध्यक्ष अफरोज लालम,युवा प्रवक्ता लव कुमार,कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव,राजेश यादव सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।

Previous Post

महज 13 वर्षीय बालक ने दोस्त को गोली मारकर सुला दिया मौत की नींद, खेल-खेल में दिया घटना को अंजाम,मचा कोहराम

Next Post

ताश के पत्तों की तरह सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बिखर जाने को ले आखिर कौन-कौन हैं जिम्मेवार!परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने कह दी बहुत बड़ी बात

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
ताश के पत्तों की तरह सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बिखर जाने को ले आखिर कौन-कौन हैं जिम्मेवार!परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने कह दी बहुत बड़ी बात

ताश के पत्तों की तरह सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बिखर जाने को ले आखिर कौन-कौन हैं जिम्मेवार!परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव ने कह दी बहुत बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए बायपास के वैकल्पिक मार्ग पर मंथन, विधायक बबलू मंडल और डीएम ने किया निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

March 8, 2026
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency