इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
बढ़ते अपराध के बीच पुलिस-पब्लिक के बीच तारतम्य स्थापित करने की पहल कितना रंग दिखाती है,यह तो देखने वाली बात होगी।लेकिन खगड़िया के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के दिशा-निर्देश पर गोगरी पुलिस द्वारा पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्री संबंध को लेकर चलाए जा रहे अभियान की चहुंओर तारीफ हो रही है।डोर टू डोर अभियान चलाकर गोगरी पुलिस के द्वारा लोगों को पुलिस के प्रति फ्रेंडली बनने के लिए जागरूक किया गया।अभियान का नेतृत्व करते हुए गोगरी के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर,शिरनियां,कटघरा एवं गोगरी गांव में लोगों के दरवाजे पर जाकर पुलिस एवं पब्लिक के बीच मित्रता संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक की सुरक्षा के लिए होती है।लेकिन इसके लिए सभी लोगों का सहयोग होना जरूरी है।उन्होंने कहा कि पुलिस से डरें नहीं,बल्कि उनके सामने फ्रेंडली व्यवहार करते हुए पूरी समस्या को सुनाएं, ताकि वो उन समस्याओं का हल करने की कोशिश कर सकें।थाना में बने महिला डेस्क के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि गोगरी थाना में महिलाओं के लिए ही विशेषकर महिला डेस्क बनाया गया है,जहां सिर्फ महिला पदाधिकारी ही रहती हैं।कोई भी महिला अपनी समस्या को उनसे खुलकर बताएं,ताकि उनकी समस्याओं का निदान हो सके।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, जो महिला किसी बात को अपने स्वजन से नहीं कह पाती हों,वे महिला डेस्क पर जाकर कहें।मौके पर मौजूद एसआई राजीव कुमार ने कहा कि कभी-कभी पुलिस थोड़ा सख्त हो जाती है।लेकिन यह मत समझें कि वो पूरी तरह सख्त है।उन्हें ऐसा बनना, उनके लिए कभी-कभी मजबूरी हो जाती है।अपराधी के लिए सख्त होना जरुरी हो जाता है।उन्हे दंड देना जरूरी हो जाता है, ताकि वे दोबारा कानून को अपने हाथ में न लें।इसलिए पुलिस का सहयोग करें।पुलिस आपकी मित्र है,उससे डरें नहीं।किसी भी अपराध की घटना या शराब तस्करी,शराब पीने,किसी व्यक्ति द्वारा कानून को हाथ में लेने आदि की सूचना बेधड़क पुलिस को दें, ताकि समय पर उसे रोक कर अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।नारी कोई भी हो,सम्मान होना जरूरी है।इस अवसर पर कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।