Thursday, May 8, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

विभिन्न पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता की ली गयी प्रतिक्रिया,व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से प्रशासन को कराएं अवगत,निदान को ले प्रशासन है सदैव तत्पर: डीएम अमित कुमार पाण्डे

SDF Live India by SDF Live India
October 7, 2023
in खगड़िया
0
विभिन्न पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता की ली गयी प्रतिक्रिया,व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से प्रशासन को कराएं अवगत,निदान को ले प्रशासन है सदैव तत्पर: डीएम अमित कुमार पाण्डे
0
SHARES
829
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

रेशु रंजन/खगड़िया

आमजनों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।यदि स्थानीय स्तर पर आपकी बात पदाधिकारी या कर्मियों द्वारा नहीं सुनी जाती है तो ऐसी स्थिति में अनुमंडल कार्यालय में लिखित रुप में अपना आवेदन देकर समस्या का समाधान करा सकते हैं।उक्त बातें खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डे ने जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलीहार में जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।तेलिहर ग्राम में जन संवाद स्थापित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया और जनता से सुझाव और प्रतिक्रिया ली गयी।जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा लोगों को सरकार की 44 विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संबंधित अधिकारी के माध्यम से जानकारियां उपलब्ध करवाई गई।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जन संवाद का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों,युवा वर्ग,महिला वर्ग,सामाजिक, शैक्षणिक,आर्थिक रूप से पिछड़े एवं कमजोर वर्गों और दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करते हुए इस संबंध में सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त कर उसका निराकरण करना है।जिला पदाधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत अथवा सामूहिक समस्याओं से प्रशासन को आप अवगत कराएं।समस्याओं के निदान हेतु प्रशासन आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

जन संवाद के तहत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने विभाग के द्वारा संचालित कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं जिसमें स्वास्थ्य,आवास योजना, सड़क, विद्युत विभाग,शिक्षा विभाग, पेंशन योजना,उत्पाद विभाग, मत्स्य,कल्याण विभाग,ग्रामीण कार्य विभाग,कृषि विभाग, सहकारिता विभाग पीएचईडी, बैंकिंग,महिला सुरक्षा आदि मुख्य रुप से शामिल हैं,के बारे में अवगत कराया गया।पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला हेल्प डेस्क,साइबर फ्रॉड की शिकायत निदान के लिए साइबर थाना संचालित होने की जानकारी दी गई तथा कहा गया कि इसके बारे में स्थानीय नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराएं।

वहीं जन संवाद कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य समस्या कोशी कटाव से प्रभावित लोगों को पर्चा की आवश्यकता,गैर मजरुआ जमीन की रैयतीकरण,उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की गति को तीव्र करना,स्वच्छता कर्मी का मानदेय, गैर मजरुआ जमीन की बिक्री नहीं होने एवं रशीद नहीं काटने की शिकायत,मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में काफी विलंब लगना, पंचायत सरकार भवन निर्माण की धीमी गति,बिजली की 11000 बोल्ट तार के छत से गुजरने, पंचायत सरकार भवन तक सड़क के जर्जर होने की भी शिकायत की गई।कोशी कटाव पीड़ित वाले को पर्चा की मांग की गई।बकरी पालन योजना,मुख्यमंत्री परिवहन योजना,नल जल योजना संबंधी समस्याओं की तरफ भी ध्यान आकृष्ट किया गया।इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी,बेलदौर को निर्देश दिया गया कि पर्चा के संबंध में जांच कर कार्यवाही करेंगे।जन्म मृत्यु प्रमाण के लिए बीडीओ को एक सप्ताह में सारी व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।पेंशन योजना का लाभ जिनको नही मिल रहा है,उन्हें आवेदन देने कहा गया।जिला पदाधिकारी ने यह भी बताया कि 2016 से पूर्व पेंशन राशि कैश में दी जाती थी, उसमे काफी गड़बड़ी होती थी।अब सारा ऑनलाइन हो गया है।इसी संदर्भ में जिलाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में या लोक शिकायत की द्वितीय अपील में जमीन विवाद के ही 70 परसेंट मामला आते हैं,जिसमे दाखिल खारिज का मामला अधिक रहता है।लोगों को बताया कि यदि वो इधर उधर न जा कर प्रत्यक्ष रूप से सक्षम प्राधिकार के पास जाएं तो उनकी समस्या का शीघ्र निष्पादन संभव होगा।उनके द्वारा बताया गया कि यदि दाखिल खारिज अस्वीकृति का मामला है तो सीधे भूमि सुधार उपसमाहर्ता के न्यायालय जाएं और यदि इसी प्रकार जमाबंदी में सुधार का मामला है तो अपर समाहर्ता के न्यायालय में केस दायर करें।जन संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि1903 के बाद पहली बार भूमि के सर्वे का कार्य किया जा रहा है।लगान रशीद को अब कहीं से भी ऑनलाइन कटवाया जा सकता है।म्यूटेशन भी ऑनलाइन हो गया है।जन संवाद के अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के अभियंता,जिला कृषि पदाधिकारी,जिला उद्यान पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी खगड़िया एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी,वरीय उपसमाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजस्व अधिकारी के साथ काफी संख्या में महिलाएं,पुरूष आदि की मौजूदगी के बीच बताया गया कि अनुमंडल,प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इधर गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चोढ़ली पंचायत,प्रखंड विकास पदाधिकारी गोगरी द्वारा बोरना पंचायत,प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता द्वारा माधोपुर पंचायत,प्रखंड विकास पदाधिकारी चौथम द्वारा मध्य बोरने पंचायत,प्रखंड विकास पदाधिकारी मानसी द्वारा द्वारा पूर्वी ठठा पंचायत,प्रखंड विकास पदाधिकारी अलौली द्वारा द्वारा गौड़ाचक पंचायत तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी खगड़िया द्वारा गौड़ाशक्ति पंचायत में भी जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Previous Post

कोशी की धारा पार कर घास लाने जा रहे ट्रक के उपचालक की मौत,सतीश नगर स्थित ससुराल में रहता था मृतक

Next Post

पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने से सरकार का मिशन होगा सफल:बबलू मंडल

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने से सरकार का मिशन होगा सफल:बबलू मंडल

पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने से सरकार का मिशन होगा सफल:बबलू मंडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 139 Followers
  • 204k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

April 25, 2024
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

April 25, 2024
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

April 25, 2024

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
खगड़िया के केएन क्लब में 11 मई को आयोजित होगा परिचर्चा कार्यक्रम,सामाजिक न्याय परिचर्चा के जरिये प्रशिक्षित होंगे राजद नेता: मनोहर यादव

खगड़िया के केएन क्लब में 11 मई को आयोजित होगा परिचर्चा कार्यक्रम,सामाजिक न्याय परिचर्चा के जरिये प्रशिक्षित होंगे राजद नेता: मनोहर यादव

May 7, 2025
खगड़िया शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति,8मई को यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाने का लिया गया निर्णय,जब्त होगा फुटकर विक्रेताओं का सामान

खगड़िया शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति,8मई को यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाने का लिया गया निर्णय,जब्त होगा फुटकर विक्रेताओं का सामान

May 7, 2025
सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद के दिग्गजों का होगा जुटान,जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने की परिचर्चा कार्यक्रम की तिथिवार घोषणा

सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद के दिग्गजों का होगा जुटान,जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने की परिचर्चा कार्यक्रम की तिथिवार घोषणा

May 6, 2025
खगड़िया नगर परिषद का निखर जाएगा चेहरा,जरुरत से अधिक काम कर देना लक्ष्य हमारा:मनीष सिंह

खगड़िया नगर परिषद का निखर जाएगा चेहरा,जरुरत से अधिक काम कर देना लक्ष्य हमारा:मनीष सिंह

May 4, 2025

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency