परबत्ता, 19 जुलाई 2025 (शनिवार):
बिहार में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में ज़मीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आज राजद के वरिष्ठ नेता – पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, प्रदेश महासचिव नन्दू यादव और उमेश पंडित ने मदारपुर, धनखेता, गोगरी, मुश्कीपुर, शिशवा, बरैटा और पितोनझिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर बूथ स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है – “हर योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए, किसी का नाम नहीं कटना चाहिए, और किसी फर्जी नाम को जोड़ा नहीं जाना चाहिए।”
राजद के बीएलए टू कार्यकर्ता, पंचायत और बूथ स्तर के संगठन के साथ समन्वय बनाकर मतदाताओं से मिले और जानकारी ली कि क्या बीएलओ (BLO) ने उनसे संपर्क किया, फार्म भरवाया और रसीद दी या नहीं। जहाँ कमी पाई गई, वहाँ राजद कार्यकर्ताओं ने खुद मतदाताओं से फार्म भरवाकर बीएलओ से रिसीविंग दिलाने की पहल की।
गरीब, दलित, प्रवासी और महिलाएं बने केंद्रबिंदु
राजद नेताओं ने खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दलितों और गरीब तबकों से विशेष रूप से संपर्क कर दस्तावेज़ों की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “अगर किसी के पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, तो वे घबराएं नहीं – राजद कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। दस्तावेज़ बनवाकर दोबारा फार्म भरवाया जाएगा।”
बीएलओ की लापरवाही पर सीधे राजद से करें संपर्क
नन्दू यादव ने कहा, “अगर कोई बीएलओ पक्षपात करता है या फार्म भरने में लापरवाही बरतता है, तो मतदाता सीधे स्थानीय बीएलए टू या राजद कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। हम हर साजिश को नाकाम करेंगे।”
जिला प्रमुख महासचिव नंदलाल मंडल, जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, युवा जिलाध्यक्ष उदय कुमार, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष शशि पासवान सहित कई कार्यकर्ता।




















