एसडीएफ न्यूज ब्यूरो |
खगड़िया के चित्रगुप्त नगर स्थित इंडोर हॉल में आयोजित हंड्रेड द्वितीय बिहार स्टेट रैंकिंग अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए, जहां खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह आयोजन बिहार बैडमिंटन संघ व खगड़िया जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
बॉयज़ सिंगल्स मुकाबलों में पटना के सक्षम वत्स ने मुजफ्फरपुर के काव्या कश्यप को 21-12, 17-21, 21-16 से, रणवीर सिंह (पटना) ने रिशव राज (समस्तीपुर) को 21-12, 24-22 से, पराग सिंह (मुंगेर) ने गगन गूंज (मुजफ्फरपुर) को 21-13, 21-14 से और कार्तिक (पटना) ने अनिल (गया) को 21-16, 17-21, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। गर्ल्स सिंगल्स में श्रीजा (पटना) ने तनिष्का रणधीर (खगड़िया) को 21-19, 21-15 से, भावना (भोजपुर) ने नायसा चंदेल (समस्तीपुर) को 21-07, 21-11 से और सौम्या भारती (कटिहार) ने जेसिका रानी (खगड़िया) को 21-16, 21-18 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।
बॉयज़ डबल्स में ऋषभ राज व सक्षम वत्स की जोड़ी ने संपूर्ण व विनीत को 21-15, 23-21 से, पराग सिंह व रणवीर सिंह की जोड़ी ने अनिल व विनीत को 21-13, 21-09 से और अक्षर अथर्व व कार्तिक ने अभिनव चंद्र व कुंदन सिंह को 21-15, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने बताया कि फाइनल मुकाबला 28 जुलाई को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना की।
इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष संजीव प्रकाश, हाटकेश फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अमन सिंहा और रणधीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, सदस्य डॉ. नागमणि, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. जैनेंद्र नाहर, सदानंद प्रसाद, प्रकाश गिरी समेत अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही आईएमए सचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार, आईडीए सचिव डॉ. देवव्रत कुमार, मुकेश, शोभा, रणवीर सिंह, मिलन रानी, अमर, सूरज, मुमताज सहित कई विशिष्ट लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।