खगड़िया :जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की एक अहम बैठक रविवार को कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाव उद्दीन ने की, जबकि मंच संचालन औकाफ कमिटी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शिवली रहमानी ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य 30 जुलाई को गौशाला रोड स्थित मंडप विवाह भवन में आयोजित होने वाले अल्पसंख्यक जन संवाद कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा थी। जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि यह कार्यक्रम खगड़िया ही नहीं, राज्यभर में एक मिसाल बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जदयू ने हमेशा समावेशी विकास की राजनीति की है, और अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस काम किया है।
मो. शहाबउद्दीन ने कहा कि 30 जुलाई को होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनाब नौशाद आलम, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य प्रो. शब्बीर अहमद, मेजर इकबाल हैदर खान, तहसीन नदीम, शगुफ्ता अजीम, सैयद नजीम अली, इरशाद अली आज़ाद और अरशद रज़ी जैसे दर्जनों दिग्गज नेता भाग लेंगे। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में हजारों की भीड़ जुटेगी और अल्पसंख्यक समाज अपनी एकजुटता का दम दिखाएगा। साथ ही यह भी अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में लाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताक़त से जुट जाएं।
इस बैठक में जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, समद आलम, मो. परवेज आलम, मो. मुन्ना, अब्दुल सलाम, सलाम आसिफ खान, अबजल, फैयाज आलम, वारिक खान, गफ्फार, जमशेद आलम, आरिफ हुसैन और शमशाद समेत प्रकोष्ठ के दर्जनों पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान वक्फ कमिटी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल द्वारा सौंपा गया।

















