एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से खगड़िया के गौशाला रोड स्थित मंडप विवाह भवन में बुधवार को आयोजित अल्पसंख्यक जन संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत जेएनकेटी इंटर विद्यालय मैदान से निकाली गई भव्य मोटरसाइकिल रैली से हुई जिसमें “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “2025 से 2030 – फिर से नीतीश” जैसे जोशीले नारे गूंजे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह वक्फ कमिटी के जिला सचिव मोहम्मद शहाब उद्दीन ने की, जबकि मंच संचालन शायराना अंदाज़ में पार्टी के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने लालू-राबड़ी शासनकाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उस दौर में मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक समझा गया, कब्रिस्तान की घेराबंदी से लेकर मदरसा भवन निर्माण तक के लिए चंदा जुटाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनते ही अल्पसंख्यकों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना, छात्रवृत्ति, बहुउद्देशीय वक्फ भवन, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, साइकिल और पोशाक योजनाओं के साथ-साथ एक करोड़ युवाओं को रोजगार और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए नीतीश कुमार को ‘विकास पुरुष’ बताया।
कार्यक्रम के स्टेट कोऑर्डिनेटर और वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद ने कहा कि राजद ने मुसलमानों को सिर्फ मोहरे की तरह इस्तेमाल किया, शहाबुद्दीन, तस्लीमुद्दीन और शकिल जैसे चेहरों के जरिए वोट लिया और सत्ता में बेटा, बेटी, पत्नी व साले को बैठा दिया। उन्होंने नीतीश कुमार को मुस्लिम समाज का सच्चा हितैषी बताया।
जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अब अल्पसंख्यक समाज झूठे वादों में नहीं फंसेगा। उन्होंने कहा कि “2025 से 2030 फिर से नीतीश” सिर्फ नारा नहीं, संकल्प है।
अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाब उद्दीन ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि खगड़िया जिले में अल्पसंख्यकों के लिए लागू योजनाओं से समाज में मजबूती आई है और हम नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में मदरसा बोर्ड के सदस्य प्रो. शब्बीर अहमद, मेजर इकबाल हैदर खान, तहसीन नदीम, सैयद नजम इकबाल, राजीव रंजन, जियाउल हक, नासिर इकबाल, इम्तियाज ख़ां, समद आलम, परवेज आलम, फैयाज आलम, शमशाद, वारिक खान, अब्दुल सलाम, गफ्फार, जमशेद आलम, आरिफ हुसैन समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 सालों के शासन को बेमिसाल बताया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन किशनगंज के पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. हाशमी ने किया।