खगड़िया में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया ने ‘मेरी बहना, मेरा अभिमान’ अभियान के तहत खंडेलिया कम्पाउंड स्थित अटल सभागार में सैकड़ों महिलाओं के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया
इस आयोजन का उद्देश्य न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था बल्कि उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर उनके आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को नया आधार देना भी था, मंच से संबोधित करते हुए संजय खंडेलिया ने कहा कि यूथ फाउंडेशन का स्पष्ट संकल्प है समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाकर समग्र विकास को गति देना और जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिलेगा तब तक सशक्त समाज की कल्पना अधूरी रहेगी,
इस गरिमामयी कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, यूथ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हर्ष सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे, वहीं लाभान्वित होने वाली महिलाओं में हिना साह, प्रिया पासवान, संगीता शर्मा, मीणा ठाकुर, अमृता तांती, बबीता भगत, सरिता राय, प्रीति चौधरी और कंचन सदा जैसी सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं, सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक और बदलाव लाने वाला कदम बताया, और यह साफ दिखा कि जब नेतृत्व में हो संजय खंडेलिया जैसा संवेदनशील सोच वाला चेहरा, तब महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और जीवन में आत्मनिर्भरता निश्चित हो जाती है।

















