एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया

खगड़िया में रालोजपा ने आज संगठन की ताकत दिखाते हुए चुनावी रणनीति का बिगुल बजा दिया। होटल यशराज में आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि पार्टी अब नए-पुराने सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को पूरी तरह धारदार बनाएगी। बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन हुआ।
शिवराज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय रामविलास पासवान की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के विकास एजेंडे को हर पंचायत और हर वोटर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि खगड़िया जिले के हर प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह संगठित होकर मैदान में उतरेंगे।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष रतन पासवान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद मासूम, जिला प्रधान महासचिव अरविंद स्वर्णकार, जिप सदस्य सत्यनारायण पासवान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि रालोजपा ही रामविलास पासवान की असली विचारधारा को जीवित रखे हुए है और पार्टी के असली उत्तराधिकारी पशुपति कुमार पारस और पूर्व सांसद प्रिंस राज हैं। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने तन-मन-धन से पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।इस मौके पर लोजपा (रामविलास) छोड़कर रालोजपा में शामिल हुए नेताओं का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंच पर मौजूद नेताओं ने कहा कि अब भ्रम नहीं, सिर्फ विकास और संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।बैठक में रौशन पासवान, सरुण पासवान, मंटू पासवान, नवल कुशवाहा, शंभू यादव, आकाश पासवान, दिनेश पासवान, कृष्ण कुमार हिटलर, राजेश सिंह, सुधा पासवान, मनोज पोद्दार, पावन पासवान, कुन्दन सिंह, राजेश यादव, मोहम्मद जुबेर आलम, नागेश्वर साह, शंकर पासवान, पंकज पासवान, मिंटू पासवान, रंजीत पासवान, गणेश पासवान, धर्मवीर पासवान, मंटून पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।खगड़िया से उठ रही यह सियासी हलचल संकेत देती है कि रालोजपा अब संगठन के दम पर जिले में बड़ी चुनौती देने की तैयारी में है।
















