एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनहितकारी योजनाओं और सुशासन की नीति पर भरोसा जताते हुए खगड़िया जिले की जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी एवं उनके पति समीर सदा ने शुक्रवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। इस ऐतिहासिक मौके पर जिला प्रभारी मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी स्वयं मौजूद रहे और नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिला अतिथि गृह के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई, कृषि और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा— “आज बिहार की जनता जानती है कि उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान सिर्फ नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। यही वजह है कि लगातार लोग जदयू से जुड़ रहे हैं।”इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह जनता का भरोसा और विश्वास है, जो बार-बार साबित करता है कि नीतीश कुमार ही सुशासन और विकास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संकल्प “विकास के साथ न्याय” है और इसी लक्ष्य को लेकर पूरी पार्टी जनता के बीच काम कर रही है।नव-शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और हर घर तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाएँगे। जिला पार्षद प्रियंका देवी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल को गाँव-गाँव और पंचायत-पंचायत तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।इस अवसर पर जदयू और भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंत्री को संयुक्त ज्ञापन भी सौंपा। मंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही सरकार की पहली प्राथमिकता है।समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा प्रवक्ता मनीष कुमार राय, जदयू महिला नेता नीलम वर्मा व अनुराधा कुमारी कुशवाहा, जदयू उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. इन्दूभूषण कुशवाहा, मुखिया पिंकू सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, बेलदौर विधानसभा महिला प्रभारी पार्वती देवी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।गगनभेदी नारों, कार्यकर्ताओं के जोश और नेताओं के संबोधन से पूरा सभागार गूँज उठा। इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि खगड़िया में नीतीश फैक्टर और जिला प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और जदयू का जनाधार और भी मजबूत हो रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनहितकारी योजनाओं और सुशासन की नीति पर भरोसा जताते हुए खगड़िया जिले की जिला परिषद सदस्या प्रियंका देवी एवं उनके पति समीर सदा ने शुक्रवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। इस ऐतिहासिक मौके पर जिला प्रभारी मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी स्वयं मौजूद रहे और नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।













