एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया जिला बैडमिंटन संघ द्वारा चित्रगुप्तनगर इनडोर हॉल में आयोजित जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 वर्गों में कुल 180 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।संघ के सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेम कुमार ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में होली गंगेज स्कूल के प्रिंसिपल समरेश जालान, डीएवी स्कूल के शारीरिक शिक्षक जितेंद्र कुमार और गौरव कुमार मौजूद थे।इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था—डीएवी, होली गंगेज, जेएनकेटी, रोजवुड और केंद्रीय विद्यालय सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।अब नज़र डालते हैं मुकाबलों पर—अंडर-15 बॉयज़ सिंगल्स में डीएवी के उज्ज्वल कुमार ने केंद्रीय विद्यालय के रतन राज को 11–7 से हराया।डीएवी के आदरीक चौधरी ने प्रियांशु कुमार को 11–8 से मात दी।
होली गंगेज के आर्यन कुमार ने मयंक कुमार को 11–7 से पराजित किया।डीएवी के आराध्या कुमार ने केंद्रीय विद्यालय के शुभ आनंद को 11–5 से हराया।गर्ल्स सिंगल्स में डीएवी की आदिती शर्मा ने हुमैरा दाऊद को 11–0 से शिकस्त दी।अंडर-17 गर्ल्स में डीएवी की शांभवी वत्स ने होली गंगेज की दिव्यांशी दिव्या को 11–2 से परास्त किया।
डबल्स मुकाबलों में भी डीएवी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है।खगड़िया में खेल का माहौल सरगर्म है और अब सबकी नज़रें रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।