एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया/बेलदौर
बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ओर से शुरू की गई घर-घर अधिकार मुहिम ने जनता के बीच नई उम्मीद जगा दी है और इस मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने में सबसे आगे हैं त्याग के प्रतिमूर्ति नागेंद्र सिंह त्यागी। कांग्रेस का उद्देश्य है कि हर घर तक मेनिफेस्टो पहुँचे और जनता अपने अधिकारों व समस्याओं के प्रति जागरूक हो सके। नागेंद्र सिंह त्यागी लगातार गांव-गांव और पंचायत-पंचायत पहुँचकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। तेलौंछ, बन्नी, बलतारा, पौरा, तेलिहार और माली पंचायत सहित दर्जनों गांवों में उन्होंने जाकर कांग्रेस का घोषणापत्र घर-घर तक पहुँचाया और जनता से मुलाकात की।
उन्होंने साफ कहा कि बेलदौर की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि हर नागरिक तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अधिकार पहुँचे।
उनका कहना है कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो सिर्फ कागज़ का दस्तावेज़ नहीं बल्कि जनता से किया गया पक्का वादा है। इस दौरान ग्रामीणों ने जलजमाव, बेरोज़गारी, टूटी सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याएँ सामने रखीं जिन पर त्याग के प्रतिमूर्ति नागेंद्र सिंह त्यागी ने भरोसा दिलाया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम केवल चुनावी वादे नहीं करते बल्कि ज़मीन से जुड़े लोग हैं और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे। कांग्रेस की घर-घर अधिकार मुहिम को युवाओं, महिलाओं और किसानों का जोरदार समर्थन मिल रहा है और कई स्थानों पर लोग खुद आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा जता रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस तरह की सीधी जनसंपर्क पहल से कांग्रेस का जनाधार मज़बूत होगा और जनता को सही नेतृत्व का विकल्प मिलेगा। नागेंद्र सिंह त्यागी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान केवल वोट तक सीमित नहीं है बल्कि जनता को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने की कोशिश है और यह सिलसिला बेलदौर की हर पंचायत तक लगातार जारी रहेगा।


उन्होंने साफ कहा कि बेलदौर की जनता आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि हर नागरिक तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अधिकार पहुँचे।













