रेशु रंजन/एसडीएफ न्यूज
खगड़िया:नशे में अक्सर झूमते रहने वाले गुरुजी का किस्सा भी अजीबोगरीब है।ये सिर्फ प्रधानाचार्य नहीं हैं,बल्कि नशे में कई गलत जगह भी दस्तखत कर चुके हैं।
दरअसल,बेलदौर प्रखंड के उदहा वासा मध्य विद्यालय से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार राम हर रोज शराब के नशे में स्कूल पहुंचते थे।
ग्रामीणों ने उनकी हरकतों से आज परेशान होकर टोल फ्री नंबर 112 पर शिकायत दर्ज कराई और मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाध्यापक को नशे की हालत में पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश कुमार राम विद्यालय में सिर्फ हाजिरी लगाने आते हैं और फिर नशे में लौट जाते हैं।शिक्षा समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक ने मध्यान भोजन का चावल हड़प लिया है और करीब चार लाख रुपये का गबन किया है।विद्यालय में पढ़ाई का हाल बेहाल है और बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है।
इस पूरे मामले की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोहर कुमार को दी गई है।वहीं बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराबी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।शराब के नशे में डूबे गुरुजी की यह करतूत अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।