एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहाँ कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शिक्षा जगत से जुड़ा एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने नव निर्वाचित सदर विधायक बबलू कुमार मंडल का भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं और बुके से सम्मानित कर शिक्षकों ने उन्हें जीत की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रधानाध्यापकों ने बेबाकी से विधायक के सामने रखा। खासतौर पर मध्याह्न भोजन योजना की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों से हटाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा विद्यालयों में मौजूद प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इन सभी मुद्दों पर विधायक बबलू मंडल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए बड़ा भरोसा दिलाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा—
“शिक्षकों द्वारा दिए गए हर सुझाव पर शत-प्रतिशत अमल किया जाएगा। किसी भी शिक्षक को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।”विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आप सभी ने जिस विश्वास के साथ हमें चुना है, हम उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।
शिक्षकों की सुविधा के लिए विधायक बबलू मंडल ने अपना मोबाइल नंबर 7488380584 सार्वजनिक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो, वे सीधे उनसे संपर्क करें—समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह सहित कई जदयू पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले प्रधानाध्यापकों में कन्हैया लाल पंडित, मुकेश कुमार, प्रभात कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार पंडित, बुलबुल कांत ठाकुर, विवेकानंद चौरसिया, जयराम कुमार सिंह, राजेश कुमार, ओमप्रकाश पंडित, अमरकांत शरण, कुलदीप सिंह पटेल, प्रभाकर मंडल, कैलाश चंद्र पंडित, राजकुमार सिंह, नीरज कुमार, प्रकाश सिंह और पंकज पासवान समेत दर्जनों शिक्षक शामिल रहे।