एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
नगर परिषद खगड़िया के वार्ड–05, रामचंद्रा इलाके में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने लगभग ₹22 लाख की लागत से निर्मित दो नई पीसीसी सड़कों का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, युवाओं और खिलाड़ियों की बड़ी संख्या ने भाग लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बनाया।
पहली सड़क: खेल मैदान जाने वाले मुख्य मार्ग पर बनाई गई सड़क, जिसकी लागत ₹17,25,176 थी। यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण खिलाड़ी और बच्चे मैदान तक नहीं पहुँच पा रहे थे।
अब यह समस्या खत्म हो गई है और खिलाड़ियों के लिए खेल में नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं का रास्ता आसान हो गया है।
दूसरी सड़क: अनुसूचित मुहल्ले में लगभग ₹5,39,260 की लागत से बनी सड़क। इससे वर्षों से चली आ रही जलजमाव और टूटी सड़कों की समस्या का समाधान हुआ है।
स्थानीय नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।
हमारा लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन को आसान बनाना है। रामचंद्रा खेल मैदान मार्ग युवाओं के लिए महत्वपूर्ण था। अब खिलाड़ी बिना किसी बाधा के मैदान तक पहुँच पाएँगे। खेल और विकास को साथ लेकर चलना हमारी प्राथमिकता है।
उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद पप्पू यादव, प्रतिनिधि मोहन प्रसाद राय, और अन्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी ने क्षेत्र के समग्र विकास और नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की।
खेल और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा:स्थानीय युवाओं ने कहा कि सड़क बनने से अब नियमित रूप से खेल गतिविधियाँ आयोजित करना संभव होगा। यह निर्माण कार्य न केवल आवागमन सुगम बनाएगा बल्कि सामाजिक और खेल गतिविधियों को भी नई गति देगा।
नगर परिषद खगड़िया लगातार विभिन्न वार्डों में सड़क, नाला और विकास योजनाओं को धरातल पर ला रही है। रामचंद्रा में इन दो सड़कों का उद्घाटन इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है, जो शहर को बेहतर और सुसज्जित नगर के रूप में विकसित करने में सहायक है।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया













