Sunday, March 8, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

डीएम के संरक्षण में एसडीओ पहुंचा रहे सरकारी राजस्व को नुकसान, समाजसेवी अभय ने प्रभारी मंत्री के सामने खोल कर रख दिया काला चिट्ठा,कार्रवाई की है दरकार

SDF Live India by SDF Live India
September 29, 2024
in खगड़िया
0
डीएम के संरक्षण में एसडीओ पहुंचा रहे सरकारी राजस्व को नुकसान, समाजसेवी अभय ने प्रभारी मंत्री के सामने खोल कर रख दिया काला चिट्ठा,कार्रवाई की है दरकार
0
SHARES
35.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो

खगड़िया:सरकारी संपत्ति की रक्षा के लिए समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू ने शनिवार को बिहार सरकार के मंत्री-सह- खगड़िया जिला प्रभारी मंत्री को आवेदन देकर सरकारी राजस्व को व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की शिकायत करते हुए सदर एसडीओ अमित अनुराग को जिम्मेदार ठहराया है।इतना ही नहीं,डीएम अमित कुमार पांडेय पर भी एसडीओ को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।दिए गए आवेदन में कहा गया है कि अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय रहीमपुर खगड़िया की 1034 एकड़ भू-संपदा के प्रबंधन कमिटी अध्यक्ष एवं खगड़िया के ऐतिहासिक गौशाला मेला कमिटी के अध्यक्ष सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया हैं।उन्होंने दोनों ही सरकारी संस्था के अध्यक्ष होने का नाजायज फायदा उठाते हुए करोड़ों रुपए जो सरकारी खजाने में जाता,उसे अवैध तरीके से स्वयं के खजाने में भरकर सरकार को व्यापक पैमाने पर राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने कहा है कि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा की अंगीभूत इकाई अवध बिहारी संस्कृत महाविद्यालय रहीमपुर खगड़िया के पास 1034 एकड़ भू-संपदा है।वर्षों से महाविद्यालय की अधिकांश जमीन पर भू- माफियाओं का कब्जा बरकरार है।बीते सात-आठ वर्षों से जिले के बुद्धिजीवी,राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता,अधिवक्ता, पत्रकार बंधु सहित अन्य लोगों के प्रयास से महाविद्यालय के भू- प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया अमित अनुराग की अध्यक्षता में वर्ष 2023 के मार्च और मई में आयोजित भू-प्रबंधन समिति की बैठक में महाविद्यालय के 1034 एकड़ जमीन की पैमाइश करवा कर सीमांकन कर खुली डाक के माध्यम से पारदर्शी तरीके से बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया था।इस निर्णय के बाद जिलेवासियों को लगा कि अब महाविद्यालय का उद्धार होगा परंतु अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया की गलत नीयत के वजह से सरकार को पुन:मिलने वाले करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ और अनुमंडल पदाधिकारी ने करोड़ों रुपये की अवैध उगाही की।

जमीन पर कब्जा जमाये लोगों से अवैध उगाही कर जमीन को पुन:उन्हीं के कब्जे में छोड़ दिए एसडीओ

गुड्डू ने बताया है कि खुली डाक से बंदोबस्ती करने का ढ़ोल पीट कर अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया ने अवैध रूप से महाविद्यालय की जमीन पर कब्जा जमाये लोगों से अवैध उगाही कर पुनः जमीन को उन्ही के कब्जे में छोड़ दिया।

लगभग 200 एकड़ जमीन, जिसका राजस्व महाविद्यालय को हर वर्ष मिलता था,उस जमीन को मात्र 5000/- रुपए प्रति बीघा में मनचाहा लोगों के नाम बंदोबस्ती किया।जिसके एवज में अनुमंडल पदाधिकारी ने उन लोगों से 25000/-रुपए प्रति बीघा अवैध उगाही की है।जिससे व्यापक पैमाने पर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है।

यदि उक्त जमीन की बंदोबस्ती खुली डाक के माध्यम से की जाती तो 25 हजार रुपए प्रति बीघा महाविद्यालय को राजस्व मिल जाता।अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सह भू- प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की गलत नीयत से महाविद्यालय को सालाना लगभग 3 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

खुली डाक से 43 लाख और अवैध वसूली कर मात्र 30 लाख में गौशाला मेला की कर दी गई बंदोबस्ती

गुड्डू ने बताया कि ठीक इसी प्रकार गौशाला कमेटी खगड़िया के पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया ने गौशाला मेला की बंदोबस्ती में भी व्यापक पैमाने पर घोटाला किया।वर्ष 2022 में तत्कालीन जिलाधिकारी डॉ.आलोक रंजन घोष के आदेश पर गौशाला मेला की बंदोबस्ती एसडीओ द्वारा खुली डाक के माध्यम से करायी गयी तो 43 लाख रुपये में गौशाला मेला की बंदोबस्ती हुई थी।इसमें एसडीओ की लूट खसोट नीति धरी की धरी रह गयी थी।वहीं वर्ष 2023 में एसडीओ ने चुपचाप बगैर सूचना प्रकाशित किये मनचाहे लोगों से लाखों रुपये अवैध वसूली कर मात्र 30 लाख रुपये में गौशाला मेला की बंदोबस्ती कर दिया।इससे सरकार को लगभग 20 से 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ।यदि खुली डाक के माध्यम से बंदोबस्त की जाती तो 50 से 60 लाख रुपए सरकार को राजस्व मिल सकता था।जबकि वर्ष 2022 में 43 लाख रुपए में डाक लेने वाले व्यक्ति ने लगातार एसडीओ और जिलाधिकारी को आवेदन देकर खुली डाक के माध्यम से बंदोबस्ती करने का आग्रह किया था।इसके बाद भी गौशाला मेला की बंदोबस्ती हेतु खुली डाक नहीं कराया गया।

गौशाला मेला समाप्ति के बाद जिलाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी खगड़िया से जांच करवायी गयी।जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष राशि वसूलने में परेशानी हुई थी, इसलिए 13 लाख रुपये कम में गौशाला मेला की बंदोबस्ती की गई।एक अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा यह कहा जाना उनके पद को भी कलंकित करता है।जबकि सच्चाई यह है कि 2022 में जिस व्यक्ति ने 43 लाख रुपए में डाक लिया था,वह समय पर 43 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया था।गौशाला कमेटी द्वारा उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र भी दिया गया है।

एसडीओ को प्राप्त रहता है डीएम का संरक्षण

गुड्डू ने कहा कि सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि उपरोक्त घोटाला में एसडीओ को डीएम का संरक्षण प्राप्त रहता है।इसी वजह से हमलोग एसडीओ के गलत कारनामे एवं सरकार को राजस्व का हो रहे नुकसान से जिलाधिकारी को अवगत कराते रहे,लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार के साकारात्मक पहल सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान को रोकने के लिए नहीं किया गया।इतना ही नहीं,उक्त घोटाले के मामले में सामान्य प्रशासन विभाग पटना ने संज्ञान लिया और मार्च 2024 में जिलाधिकारी खगड़िया से जांच प्रतिवेदन की मांग की।ताकि, उचित कार्रवाई कर सकें।उक्त आदेश के बावजूद भी जिलाधिकारी,खगड़िया ने आज तक जांच प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग पटना को नहीं भेजा है।इससे साफ-साफ स्पष्ट है कि एसडीओ के भ्रष्टाचार को जिलाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है।जिलाधिकारी द्वारा वरीय अधिकारी के आदेश को लंबित रख कर कर्तव्यहीनता का परिचय लगातार दिया जा रहा है।यह सरकार के जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए घातक है।उन्होंने मंत्री से उक्त मामले की जांच प्रमंडलीय आयुक्त मुंगेर अथवा राज्य स्तरीय जांच टीम गठित कर करवाने की मांग की है।उन्होंने दोषी अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और सरकार को नुकसान हुए राजस्व की वसूली करने की मांग की है।बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि आगे-आगे होता है क्या!!

Previous Post

गड्ढों में तब्दील हुई अलौली की सड़कें,क्या विभाग कर रहा हादसे का इंतजार?

Next Post

अनियंत्रित ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा,दर्दनाक मौत से पसरा मातम

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
अनियंत्रित ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा,दर्दनाक मौत से पसरा मातम

अनियंत्रित ट्रक ने युवक को बुरी तरह रौंदा,दर्दनाक मौत से पसरा मातम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency