एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया:शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभागार में आज मंगलवार अर्थात 6मई को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला कमिटी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के साथ बैठक कर आगामी 11 मई से 14 मई तक होने वाले विधानसभा वार सामाजिक न्याय परिचर्चा के सफल आयोजन को लेकर गंभीर मंत्रणा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि,नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजद प्रदेश कार्यालय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा वार सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित किया जाना है।
खगड़िया जिला में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के वक्ता पूर्व मंत्री रामलषन राम,विधायक मोहम्मद इजहार आसफी,पूर्व विधायक एज्या यादव,चुल्हाई कामत,चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी होंगे।
खगड़िया विधानसभा में 11 मई, अलौली विधानसभा में 12 मई, बेलदौर विधानसभा में 13 मई और परबत्ता विधानसभा में 14 मई को सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित किया जाएगा।
इस परिचर्चा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष करेगें और एक विधानसभा में एक से अधिक प्रखंड अध्यक्ष होने पर दूसरे प्रखंड अध्यक्ष इस कार्यक्रम का संचालन करेगें।
इस कार्यक्रम में विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी, सभी प्रखंड अध्यक्ष,प्रखंड कमिटी,नगर अध्यक्ष,नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी,सोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता,बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी मौजूद रहेंगे।
सामाजिक न्याय परिचर्चा के सफल आयोजन हेतु विधानसभा वार संचालन समिति का गठन किया गया है।बैठक में पूर्व प्रमुख सह जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, प्रमोद यादव,युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय कुमार मांझी,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशि पासवान,कला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित बाबू,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, अलौली कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर पासवान,राजद नेता आमिर खान,अभिजीत सिंह एवं विक्रांत कुमार सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।