एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया:शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभागार में आज बुधवार अर्थात 7मई को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में आगामी11 मई 2025 को खगड़िया विधानसभा में आयोजित होने वाले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संचालन समिति के सभी नेताओं के साथ बैठक की गयी।
सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया के संचालन में आयोजित इस बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि,खगड़िया विधानसभा का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत एमजी मार्ग स्थित केएन क्लब में दिन के 11:00 बजे से होगा।
उन्होंने कहा कि,नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है।इस परिचर्चा के माध्यम से राजद नेताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है।
इस कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष करेगें।एक विधानसभा में एक से अधिक प्रखंड अध्यक्ष होने पर दूसरे प्रखंड अध्यक्ष इस कार्यक्रम का संचालन करेगें।
श्री यादव के मुताबिक,खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,जिला कमिटी,सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड कमिटी,नगर अध्यक्ष नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष,पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी, सोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष,राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी उपस्थित रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि,खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के संचालक समिति के संयोजक सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया बनाये गये हैं।
खगड़िया जिला में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में वक्ता के रुप में पूर्व मंत्री रामलषन राम, विधायक मोहम्मद इजहार आसफी,पूर्व विधायक एज्या यादव,चुल्हाई कामत,चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी शिरकत करेंगे।
बैठक में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम संचालन समिति के नेता सह राजद प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,प्रकाश राम,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,मानसी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू सुमन, तेजनारायण यादव,विद्यानंद यादव,सकलदीप यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार,राजद के वरिष्ठ नेता सुजय यादव,सुरेश पोद्दार, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,आमिर खान,युवा प्रधान महासचिव मोहम्मद नसीम उर्फ लंबू,मानसी के युवा नगर अध्यक्ष रविश कुमार,युवा नेता विक्रांत कुमार,अनृतराज,मनोज तांती, सत्तन सदा,मनोज पासवान, वकील शर्मा,रोहित कुमार,गणेश शर्मा,अजित तिवारी,निखिल कुमार,ऋषि कुमार,राजा कुमार एवं प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।