एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
खगड़िया:जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश स्तरीय दो अहम नेताओं अर्थात मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक का आज मंगलवार को खगड़िया के अंबेडकर पथ सह कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में अंग वस्त्र और माला से भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि मनीष कुमार मंडल पार्टी और लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों व उनके नेतृत्व में तमाम उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।वहीं, जीयाउल हक का हाल ही में प्रदेश उपाध्यक्ष के रुप में मनोनयन किया गया है,जिससे पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।
बबलू मंडल ने कहा कि,जीयाउल हक का अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।इनका मनोनयन 2025 विधानसभा चुनाव में 225 सीटों के लक्ष्य को पाने की दिशा में एक साकारात्मक प्रयास है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में जीयाउल हक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने जीयाउल हक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की जानकारी और उसकी उपलब्धियों को सोशल मीडिया के ज़रिए प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएंगे।
जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी जीयाउल हक की प्रतिबद्धता की सराहना की और कहा कि वे निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
अपने स्वागत से अभिभूत जीयाउल हक ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है,उस पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करुंगा।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया,महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य मोहम्मद फिरदोस आलम,डॉ विद्यानंद दास,तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार चौधरी,मीडिया सेल के प्रदेश सचिव राहुल केशरी, मोहम्मद महासीन हसन,मोहम्मद हैदायत उल्लाह,मोहम्मद अली, मोहम्मद तारीक,राजीव कुमार ठाकुर,नरेश कुमार,मन्टून मिश्रा और अबोध पटेल सहित जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।