एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
Khagaria:राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन आज बुधवार अर्थात 11जून को खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत बछौता स्थित दलित बस्ती राबड़ी नगर में मनाया गया।इस्लामपुर (नालंदा)के राजद विधायक राकेश रोशन और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने दलित महिलाओं से केक कटवाकर 78 वां जन्मदिन धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया।
मौके पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव द्वारा राबड़ी नगर के लोगों को दही,चूड़ा और चीनी भोजन कराया गया।इतना ही नहीं,दलित बच्चों को कॉपी, किताब,पेंसिल आदि दिया गया।
राजद विधायक राकेश रोशन ने कहा कि,गरीबों के मसीहा, सामाजिक न्याय के नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया।
उन्होंने कहा कि,हम आज राजद के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के साथ दलित बस्ती राबड़ी नगर बछौता में दलित महिलाओं से केक कटवाकर मनाया और सभी ने एक दूसरे को केक खिलाया।उन्होंने कहा कि,हमलोगों ने पांच फलदार वृक्ष (आम)का पेड़ लगाया।जैसे वृक्ष हमारे पर्यावरण की जान है,उसी प्रकार लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय और बहुजन उत्थान की जान हैं।आज सामाजिक सद्भावना दिवस पर पूरे बिहार के राजद कार्यकर्ता पेड़ लगाये हैं।आज के दिन राजद के कार्यकर्ता ने संकल्प लिया कि पर्यावरण को बचाते हुए लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाना है और देश के संविधान को बचाने के लिए लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूती प्रदान करना है।हमलोग लालू प्रसाद यादव के लंबी उम्र की कामना करते हैं।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि,राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है।लालू प्रसाद यादव के प्रति दलित,पिछड़ा,अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को समाज में बराबरी का हक दिलाया तथा समाज के अंतिम पंक्ति से उठाकर प्रथम पंक्ति में बैठाने का काम किया।
सामाजिक न्याय,सद्भावना और धर्मनिरपेक्षता की अलख जगाने वाले,जन चेतना,समानता और सामाजिक क्रांति की मशाल जलाने वाले,हर वंचित,शोषित और दलित के हृदय को उत्थान की हिम्मत दिलाने वाले,महान सामाजिक परिवर्तन के पुरोधा लालू प्रसाद यादव हैं।
पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि,जब भी देश में सामाजिक न्याय,वंचितों एवं दलितों के उत्थान तथा उनको आवाज़ देने,समानता,समरसता, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की बात आएगी तो लालू प्रसाद यादव का उल्लेख प्रमुखता से आदरपूर्वक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि,गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ने बिहार के बहुजन वर्ग के लोगों के बीच बराबरी की अलख जगायी,न्याय की मशाल जलाया और समाज में सभी जाति धर्म के लोगों को समाज में सम्मान से रहने का हक दिलाया।इस महत्वपूर्ण दिवस को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।आप सभी इस सामाजिक मुहिम का हिस्सा बनें और अपने-अपने सामर्थ्य के अनुसार वंचित दलित समाज एवं निर्धन बच्चों की मदद करें।
इस अवसर पर युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय कुमार मांझी, राजद जिला सचिव रंजीत दास, उपमुखिया रमाकांत दास,राजद नेता मनोज पासवान,पृथ्वी तांती, पिंटू यादव,आशीष यादव,दीपक दास सहित दर्जनों नेता मौजूद थे।