खगड़िया के सुदूर ग्रामीण इलाकों में जहां आज भी इलाज के लिए लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ता है,वहां अब SBI की CSR इकाई ‘निष्ठा’ एक नई उम्मीद बनकर सामने आई है।
SBI निष्ठा द्वारा शुरू की गई ‘चलती क्लिनिक’ पहल ग्रामीण जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।यह मोबाइल क्लिनिक अब गांव-गांव जाकर लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करा रही है।
खास तौर पर उन क्षेत्रों में जहां न तो अस्पताल हैं,न डॉक्टर मिलते हैं और न ही जांच की कोई सुविधा।इस स्पेशल क्लिनिक में डॉक्टर के साथ लैब टेक्नीशियन,फार्मासिस्ट और एएनएम मौजूद रहते हैं,जो मौके पर ही मरीजों की ब्लड प्रेशर जांच,शुगर टेस्ट,जरूरी दवाओं का वितरण और मुफ्त परामर्श जैसी सेवाएं दे रहे हैं।
इस अभियान को सफल बनाने में SBI संजीवनी खगड़िया की टीम की भूमिका सबसे अहम रही है,जिसमें कोऑर्डिनेटर सावन सिन्हा,लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार,फार्मासिस्ट मोहम्मद मुमताज,डॉ.एमडी आलम और एएनएम निधि कुमारी की मेहनत काबिल-ए-तारीफ है।
इनके अथक प्रयासों से यह ‘चलती क्लिनिक’ सच्चे मायनों में एक स्वास्थ्य क्रांति बन चुकी है,जो अब सीधे लोगों के दरवाज़े तक इलाज पहुंचा रही है।
SBI निष्ठा की यह पहल न सिर्फ एक मेडिकल वैन है,बल्कि यह भरोसे की वह गाड़ी बन चुकी है,जिसने इलाज और उम्मीद दोनों को गांवों तक पहुंचा दिया है।



















