शुक्रवार अर्थात 02 जुलाई को चलने वाले टीकाकरण महा अभियान की सफलता के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित खगड़िया नगर परिषद के तमाम पार्षदों द्वारा कमर कस लिया गया है।इस महा अभियान को सफल बनाने के बावत आज गुरुवार को नगर परिषद खगड़िया स्थित नारायण मंडल सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। नगर पार्षदों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हुए नगर सभापति सीता कुमारी ने सभी पार्षदों से इस महा अभियान को सफल बनाने की अपील की और कहा कि जिस तरह से मेगा जांच शिविर को सफल बनाने के लिए सुबह से ही विभिन्न वार्डों में जागरुकता के लिए अलख जगाया गया।हमलोगों ने घर-घर जाकर लोगों को जांच के लिए प्रेरित कर जांच करवाया,उसी तरह टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाना है।नगर सभापति के मुताबिक लक्ष्य से अधिक जांच करवा कर उन लोगों ने यह साबित किया कि समाज के तमाम लोगों की इच्छाशक्ति के आगे हर परेशानी छोटी हो जाती है।उसी तरह टीकारण महा अभियान को भी सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरुक करते हुए टीकारण महा अभियान में अधिक से अधिक लोगों को टीका दिलवाकर कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से लोगों को सुरक्षित करने का काम करना है।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.