खगड़िया।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इन दिनों ‘सेवा ही संगठन’ को मूलमंत्र बताकर तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा ही संगठन’ के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर जनता की सेवा करते हुए कहीं मास्क का वितरण किया जा रहा है,तो कहीं मास्क,सेनीटाइजर और साबुन के साथ-साथ खाद्य सामग्रियां जरुरतमंदों की जा रही है।इसी कड़ी में आज गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय मंत्री सह खगड़िया-बेगूसराय निकाय क्षेत्र के विधान पार्षद रजनीश कुमार द्वारा खगड़िया जिले के नगर परिषद गोगरी क्षेत्र के लिए मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं।बताया गया है कि उपलब्ध मास्कों का वितरण नगर पार्षदों द्वारा सभी वार्डों में अन्त्योदय के आधार पर सफाईकर्मी व मजदूरों के बीच किया जाएगा।इधर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा उर्फ लड्डू जी ने बताया कि मास्कों का वितरण नगर परिषद के सभी वार्डों में आमजनों के बीच सामान्य रुप से भी किया जाएगा।दूसरी तरफ नगर पार्षद रतन मंडल ने कहा कि भाजपा वैश्विक महामारी से उबरने के लिए आमजनो के बीच सेवाभाव से काम करती रहेगी।मौके पर पार्षद रुस्तम अली,प्रभात कुमार प्रिंस कुमार,पुष्पा देवी,भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश पंडित,रंजीत रंजन, राजीव जयसवाल,हिमांशु मालाकार,विनय सिंह, प्रह्वलाद कुमार,सुजित कुमार,नितीन केजरीवाल अरुण पंडित,विधान पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार, राजकुमार छोटू आदि उपस्थित थे।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.