खगड़िया जिले के विकास पुरुष कहे जाने वाले बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह परबत्ता विस के पूर्व विधायक रामानंद सिंह के पुत्र डॉक्टर संजीव के द्वारा लगातार साकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।परबत्ता विस से विधायक निर्वाचित होते ही लगातार विकासात्मक कार्य किया जाना स्थानीय लोगों को खूब भा रहा है।अन्य विकासात्मक कार्यों की फिलवक्त चर्चा न भी करें,तो कोरोना काल में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के बाबत कई कार्य किए जाने की चर्चा तो होनी ही चाहिए इसी कड़ी में बीते बुधवार को परबत्ता के जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार द्वारा तीन एलटीएस पर 10मिनट क्षमता वाला ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खगड़िया सदर अस्पताल के लिए डीएम को दिया गया।इस मौके पर उन्होंने डीएम से जिले में कोरोना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकरी ली और अस्पताल में अभी तक यूं ही पड़े 8 वेंटिलेटर पर गंभीरता के साथ सवाल उठाया।डॉक्टर संजीव ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में अॉक्सीजन पाइपलाइन का अभी तक नहीं लगना और अभी तक ICU भी चालू हो पाना गंभीर चिंता का विषय है।उन्होंने ट्रेनिंग को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किया।उसके बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए विधायक डॉक्टर संजीव ने कहा कि बिहार कोरोना की लड़ाई से जीत रहा है।संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है।संक्रमित लोग अधिकाधिक संख्या में ठीक होकर सकुशल वापस घर लोग घर लौट रहे हैं।वैक्सीनेशन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।सभी स्तरों पर वैक्सीनेशन कार्य हो होना साकारात्मक लग रहा है।कोरोना योद्धाओं द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।विधायक के मुताबिक हमलोगों को हर हाल में कोरोना से लड़ाई जितनी है।डॉक्टर संजीव ने सभी से अनुरोध किया है कि मास्क जरुर लगाएं।इतना ही नहीं, बहुत ही जरुरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हमसभी को करोना की तीसरी लहर से लड़ाई लड़ने के लिए पहले से पूर्णतः तैयार रहना है।बता दें कि पूर्व में भी डॉक्टर संजीव द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन दिया गया था।करोना योद्धाओं के लिए मास्क और सेनिटाइजर दिए जाने की बात तो सर्वविदित है ही।।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.