भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर जगह-जगह लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी की खगड़िया ग्रामीण ओबीसी मोर्चा द्वारा रहीमपुर मध्य पंचायत के दुर्गापुर गांव में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर समर्पण कार्यक्रम के निमित विभिन्न योजनाओं तथा लाभार्थी एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया।आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल मंत्री अजय कुमार ने की।बीते 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा एवं समर्पण’ कार्यक्रम के निमित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन विनय चौधरी ने किया।आज के इस कार्यक्रम में जिला मंत्री मनेंद्र कुमार,मत्स्यजीवी मंच के जिला अध्यक्ष राजेश सहनी,जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय आदि की उपस्थित में सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71वे जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं बुजुर्गों को भाजपा ने सम्मान देने का काम किया है।सम्मान पाने वाले किसी दल में नहीं होते हैं।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरगामी सोच से देश सशक्त और मजबूत हो रहा है।इतना ही नहीं,भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।इधर कौशल किशोर चौधरी, हरिराम चौधरी ,रामबदन चौधरी,सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र चौधरी, देवेंद्र चौधरी,राम भूषण चौधरी,उत्तम पासवान, कपिलदेव पासवान,उमाकांत कुमार,विक्रम कुमार,निलेश कुमार यादव,सुनील यादव, हरि नारायण तिवारी सहित अन्य लोगों को ओबीसी मोर्चा के खगड़िया मंडल द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।दूसरी ओर खगड़िया नगर में ओबीसी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मधु देवी के नेतृत्व में लाभार्थियों के साथ-साथ बुजुर्गों तथा महिलाओं का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जिला मंत्री मनेंद्र कुमार, वाणिज्य मंच आईटी सेल प्रदेश संयोजक राजकमल दिवाकर,नगर महामंत्री नीरज सिंह राजपूत,नगर उपाध्यक्ष रितेश शर्मा,राजेश कुमार निराला,नगर मंत्री अभिनंदन यादव, किरण देवी,सुनीता देवी,सरस्वती देवी,सरिता देवी,रानी देवी,छोटे लाल महतो,राजेश कुमार,सुशील कुमार,चीनीलाल मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।सभी लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.