Saturday, March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक
No Result
View All Result
SDF Live India
No Result
View All Result
Home बिहार खगड़िया

सामंती ताकतों की आंखों का कांटा बन चुके जगदेव बाबू अगर मान लेते मित्रों की बात तो नहीं जाती उनकी जान: नागेंद्र सिंह त्यागी

SDF Live India by SDF Live India
September 6, 2023
in खगड़िया
0
सामंती ताकतों की आंखों का कांटा बन चुके जगदेव बाबू अगर मान लेते मित्रों की बात तो नहीं जाती उनकी जान: नागेंद्र सिंह त्यागी
0
SHARES
299
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो

बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 49वीं शहादत दिवस के अवसर पर जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत हरदिया गांव स्थित सत्संग भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता हरदिया पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह एवं लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश पासवान एवं प्रसिद्ध साहित्यकार मुल्कराज आनंद ने किया।उक्त कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से आए सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद के विचार और उनके संघर्ष के बारे में अपना-अपना विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर हरदिया पंचायत के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी को युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने माला पहनाकर,शाॅल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया।तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि जगदेव बाबू ने ठीक ही कहा था कि,जो लड़ाई की शुरुआत कर रहा हूं,वह अगले सौ साल तक चलेगी।पहली पीढ़ी मारी जाएगी,दूसरी पीढ़ी जेल में रहेगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी।

उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू को पिछड़ों की लड़ाई लड़ने के कारण साजिश के तहत सामंतवादियों ने गोली मार कर उनकी हत्या की थी।उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू को सामंतवादियों की इस योजना की जानकारी पूर्व में ही उनके मित्र के द्वारा दी गयी थी और कहा गया था कि आज आप आंदोलन में भाग नहीं लें।नहीं तो आपकी हत्या कर दी जाएगी। यह जानने के बावजूद भी जगदेव बाबू शोषित पीड़ित और पिछड़ों को जगाने के लिए आंदोलन में शामिल हुए और अपनी शहादत दे दी।श्री त्यागी ने कहा कि हत्यारे ने भले ही जगदेव प्रसाद की हत्या कर दी,लेकिन उनके विचारों की हत्या नहीं कर सके।आज भी उनका नारा बिहार के दलित पिछड़े में जोश भर देता है।”सौ में नब्बे शोषित है,शोषितों ने ललकारा है,धन धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है।दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा नहीं चलेगा”।यही वजह है कि जगदेव प्रसाद को याद करते समय उन्हें मानने वाले लोग मातम नहीं मानते हैं,बल्कि गर्व के साथ उनकी शहादत और जयंती पर उन्हें याद करते हैं।जगदेव बाबू बिहार के दबे कुचले और पिछड़ों के मसीहा थे।हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जगदेव बाबू ने जिस वर्ग को जगाने हक और अधिकार दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी दी थी,आज भी वह वर्ग सोया हुआ है।यह वर्ग जब तक सोया रहेगा, तब तक सामंतवादी सोच रखने वाले इनका शोषण करते रहेंगे।वहीं स्वराज इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह,पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार सिंह व मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि जगदेव प्रसाद का मानना था कि सिर्फ कुछ लोगों के हाथ में संसाधन होना अन्याय को जन्म देना है।सिर्फ कुछ लोगों के हाथ में संसाधन होने के कारण ही शैक्षणिक,बेरोजगारी और पिछड़ापन है।उन्होंने बिहार की राजनीति को ज्वलंत और क्रांतिकारी बनाया था।इसीलिए उन्होंने नारा दिया था कि सौ में नब्बे शोषित है और नब्बे भाग हमारा है,धन धरती और राजपाट में भागीदारी होनी चाहिए।अपने संबोधन में जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद यादव,सुभाष चंद्र जोशी,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा,संजय गुप्ता,पैक्स अध्यक्ष साकेत सिंह बबलू और समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने कहा कि जगदेव प्रसाद जी का समय और समाज दोनों जिन विडंबनाओं से गुजरा है और उन्होंने जिस वैचारिक नींव को आजादी के बीस साल बाद ही रख दिया था,उनके निहितार्थ और प्रयोग के साधनों पर विचार विमर्श किया जाना अति आवश्यक है।उन निहितार्थों में यह शामिल है कि जातिवादी उत्पीड़न से आजादी कहां मिली?जो जबरे शोषण हैं,अपराधी हैं, सत्ता उन्हीं के दरवाजे की रेहान है।उन निहितार्थ को समझे बिना कोई जगदेव प्रसाद के विचारों और सोच को जातिवादी मुलम्म में से ढ़कना चाहेगी या उन्हें केवल एक क्षेत्रीय या जातिवादी या अधिक से अधिक ओबीसी नेता के रुप में व्याख्यायित करना चाहेगा।यही भारतीय जातिवादी समाज के प्रभु वर्गों की स्वार्थी और शातिर चल रही है।जिससे हर प्रगतिशील और समाजवादी विचार घायल किया जाता रहा है।ऐसे स्वार्थी चालो ने ही भारतीय समाजवादी नेताओं को बदनाम किया।

उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू को बिहार के लेनिन कहे जाते हैं।इसका मतलब यह है कि लेनिन के दर्शन और विचार ही जगदेव बाबू के विचारों के केंद्र में है।उसे इतर कोई दर्शन उनकी वैचारिकी को स्थापित नहीं करने वाला है।उस वैचारिकी में चाकरी नहीं है, स्वामित्व की लड़ाई है।हक की लड़ाई है।मान सम्मान की लड़ाई है।मानवीय समानता की लड़ाई है।वह धन धरती और राजपाट में नब्बे भाग हमारा है,इस बात को रखते हुए आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति शोषित,पीड़ित और पिछड़ों को सचेत किया था।बाबू जगदेव प्रसाद को जिस समय वर्दीधारी अपराधियों ने हमसे छीन लिया, वह जेपी आंदोलन का जमाना था।सभा में उपस्थित कमलेश सिंह,अवधेश सिंह,राहुल कुमार, राजेश यादव,पिंकेश कुमार,ज्ञान सिंह तथानजवाहर यादव ने कहा कि जगदेव प्रसाद की राजनीति केवल सत्ता पाने की नहीं थी,वह समाज में आमूलचूल बदलाव चाहते थे।वे जाति व्यवस्था के विरोधी थे और हिंदू धर्म में पाखंड का खुलकर विरोध करते थे।यही कारण है कि बिहार की राजनीति को बपौती मानने वाले सामंती ताकतों की आंखों में वह कांटे की तरह हुए चुभने लगे थे।वर्ष 1974 में इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ एक ओर जहां जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में संपूर्ण क्रांति का आंदोलन चल रहा था,वहीं जगदेव बाबू ने सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन चला रखा था।उसी क्रम में 5 सितंबर 1974 को जगदेव प्रसाद कुर्था प्रखंड कार्यालय पर हजारों किसानों व मजदूरों के साथ दल की मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे,तभी एक साजिश के तहत गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।

वहीं जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव,युवा शक्ति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष नीरज यादव,कवि रंजन यादव,धर्मेंद्र पोद्दार तथा बृजेश शर्मा ने कहा कि मिटे गरीबी और अमीरी,मिटे चाकरी और मजबूरी।समता बिन समाज नहीं,बिन समाज जनराज नहीं।जिसमें समता की चाह नहीं, वह बढ़िया इंसान नहीं।जगदेव बाबू हर क्षेत्र में शासकों और शोषितों के बीच और असमानता की लगातार बढ़ती खाई को लोगों के सामने रखते थे और उसे बांटने के लिए सौ साल की कार्य योजना पेश करते थे।जगदेव बाबू कहते थे कि जिस लड़ाई की मैं शुरुआत कर रहा हूं,वह सौ साल लंबी होगी।इसमें आने वाले पहली पीढ़ी के लोग मारे जाएंगे,दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरीवपीढ़ी राज करेगी।शोषितों की चेतना को जगाने का काम जितना जगदेव बाबू ने किया, उतनी मुखरता से शोषकों से लोहा लेने का काम किसी ने नहीं किया।

Previous Post

दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोगों के जेडीयू में शामिल होने से आह्लादित जदयू जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा-हर जाति व धर्म का विकास होने के कारण आमजनों का सीएम नीतीश कुमार के प्रति बढ़ा है विश्वास

Next Post

शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक नेता रविश कुमार को गिरफ्तार कर कहीं कानूनी पचड़े में तो फंस नहीं गयी पुलिस!एफआईआर सहित अन्य कागजात के साथ इंज्यूरी रिपोर्ट नहीं रहने के कारण जज साहब ने रविश को वापस भेजा थाना,चर्चाओं का बाजार गर्म

SDF Live India

SDF Live India

Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।

Next Post
शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक नेता रविश कुमार को गिरफ्तार कर कहीं कानूनी पचड़े में तो फंस नहीं गयी पुलिस!एफआईआर सहित अन्य कागजात के साथ इंज्यूरी रिपोर्ट नहीं रहने के कारण जज साहब ने रविश को वापस भेजा थाना,चर्चाओं का बाजार गर्म

शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक नेता रविश कुमार को गिरफ्तार कर कहीं कानूनी पचड़े में तो फंस नहीं गयी पुलिस!एफआईआर सहित अन्य कागजात के साथ इंज्यूरी रिपोर्ट नहीं रहने के कारण जज साहब ने रविश को वापस भेजा थाना,चर्चाओं का बाजार गर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 138 Followers
  • 205k Subscribers
  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
खगड़िया के पुलिस इंस्पेक्टर क्या डॉक्टर भी हैं!अगर डॉ हैं,तो फिर इंस्पेक्टर कैसे!!क्या ज्योतिष भी हैं,जो बेगुनाहों की लिख देते हैं किस्मत!!पढ़िए…खगड़िया के सदर पुलिस इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह की रोचक कथा…

February 6, 2025
समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

समाज हित में लाया गया शराबबंदी कानून अधिकारियों के लिए बन गया अवैध कमाई का जरिया,इस पिछड़े इलाके में आने वाले अधिकारी अपना पेट और दौलत बढ़ाने के चक्कर में यहां से जाना ही नहीं चाहते:रणवीर यादव

July 19, 2025
कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

कौशल विकास केन्द्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ‘गांथ बाबा’ अक्सर करता था लड़कियों का यौन शोषण,कई लड़कियों को बना चुका है अपने हवश का शिकार, सरगर्मी से तलाशती फिर रही है पुलिस

July 19, 2025
प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

प्राइवेट स्कूल व कोचिंग संचालक दे देंगे अपनी-अपनी गिरफ्तारी,लेकिन शिक्षण संस्थानों को नहीं रखेंगे बंद,प्राइवेट स्कूल और कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी आदेश को बताया तुगलकी फरमान

July 19, 2025

Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

0

With 150 million daily active users, Instagram Stories is launching ads

0

Washington prepares for Donald Trump’s big moment

0

CS:GO ELeague Major pools and tournament schedule announced

0
वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

वार्ड–29 की वर्षों पुरानी सड़क समस्या हुई खत्म, अर्चना कुमारी ने 20 लाख की नई पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन!

March 7, 2026
अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

अबीर-गुलाल में नहाया राजद कार्यालय, फगुआ की धुन पर झूमा खगड़िया

March 6, 2026
खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

खगड़िया में 14.49 करोड़ की GeM खरीद पर सियासी भूचाल: टैक्स का पैसा या कमीशन का खेल?नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

March 3, 2026
छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

छोटी योजनाओं की गति पर ई-टेंडर का जाल, आम जनता को हो सकता है नुकसान: नगर सभापति अर्चना कुमारी

March 3, 2026

Recent News

We bring you the best online portal for news, magazine, reviews, etc. Stay connected with our website.

Follow Us

Browse by Category

  • Apps
  • Food
  • Gadget
  • Health
  • Mobile
  • Politics
  • Review
  • Startup
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • West bengal
  • अररिया
  • अहमदाबाद
  • आरा
  • कटिहार
  • कानपुर
  • किशनगंज
  • क्राइम
  • खगड़िया
  • खेल – कूद
  • गया
  • गोपालगंज
  • जमुई
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • टेक
  • ट्रेन्डिंग
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म
  • नवादा
  • नालंदा
  • पटना
  • पूर्णिया
  • प्रयाग राज
  • बिहार
  • बेगूसराय
  • भागलपुर
  • मनोरंजन
  • मुंगेर
  • मुजफ्फरपुर
  • मोतिहारी
  • सहरसा
  • सीतामढ़ी
  • सुपौल

Tags

CES 2017 Election Results eSports Fashion Week Game of Thrones Golden Globes Market Stories Mark Zuckerberg MotoGP 2017 Nintendo Switch Playstation 4 Pro Sillicon Valley Trump Inauguration United Stated White House
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेन्डिंग
  • बिहार
    • पटना
    • बेगूसराय
    • खगड़िया
    • अररिया
    • आरा
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • कटिहार
    • पूर्णिया
    • सहरसा
  • झारखंड
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • खेल – कूद
  • टेक

© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.

error: Content is protected !!
en iyi seo ajansı best seo agency web sitesi kurma website development mobil uygulama ajansı mobile application agency kurumsal logo tasarımı professional logo design en iyi reklam ajansı best advertising agency kurumsal sosyal medya yönetimi corporate social media management tanıtım filmi fiyatları yazılım ajansı software agency