बेलदौर(खगड़िया)।थाना अंतर्गत डुमरी पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित नारदपुर गांव से एक विधवा के साथ-साथ उनकी बेटियों को मारपीट कर लहुलूहान कर दिए जाने की खबर आ रही है।दबंगों की प्रताड़ना से तंग स्वर्गीय उगनदेव महतो की लगभग 55 वर्षीया पत्नी रजिया देवी द्वारा इस संदर्भ में बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है।अपनी व्यथा-कथा सुनाते हुए रजिया ने बताया कि आज शनिवार की सुबह करीब 10 बजे चुल्हो महतो, संजय महतो तथा 20 वर्षीय दीपक कुमार गलत मंशा से लाठी-डंडे से लैश होकर उसके घर में इकट्ठा हो गए और गाली-गलौज करना शुरु कर दिया।रजिया के मुताबिक जब उसने अपनी बेटियों के साथ इस तरह की हरकत का विरोध किया,तो सभी नामितों ने उन्हें तथा उनकी बेटियों को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।व्यथित स्वर में रजिया कहती हैं कि जाते-जाते दबंगों ने यह भी कहा कि यदि थाना में इस संदर्भित कोई मामला दर्ज कराया गया तो तुम्हारी सभी बेटियों का इज्जत बर्बाद कर देंगे।रजिया देवी का कहना है कि उनके पति की मौत हो चुकी है।उन्हें कोई बेटा नहीं है,सात पुत्रियां ही है।नतीजतन दबंगों द्वारा उनलोगों को गलत मंशा से देखा जाता है।उन लोगों के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किया जाना आदत सी बन गई है।इसके पूर्व भी कई बार मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।इधर इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव का कहना है कि रजिया देवी का आवेदन मिला है।आवेदन के आलोक में मामले की गंभीर पड़ताल की जा रही है।जांचोपरांत दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.