एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
राष्ट्रीय जनता दल खगड़िया द्वारा शुक्रवार 8 अगस्त को एनएच-31 स्थित गोल्डन रिसॉर्ट में दलित-अतिपिछड़ा सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया,जहां वे पूरे कार्यक्रम के केंद्र में नायक की तरह छाए रहे।इस विशेष मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल भी पहुंचे।मुख्य अतिथि खगड़िया जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धनिकलाल मुखिया थे जबकि अध्यक्षता मनोहर कुमार यादव ने की।समारोह में मंगनी लाल मंडल ने कहा कि दलित-अतिपिछड़ा वर्ग के सच्चे हमदर्द केवल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हैं,जिन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही आरक्षण बढ़ाया,बस्तियों में जाकर शिक्षा अभियान चलाया और चरवाहा विद्यालय जैसा अनूठा प्रयोग किया।आज भी दलित-अतिपिछड़ों के हक की लड़ाई केवल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लड़ रहे हैं,इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना हमारा लक्ष्य है।उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी दलित-पिछड़ों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश कर रहे हैं और इसके लिए गहन मतदाता पुनरीक्षण शुरू कराया गया है।
मुख्य अतिथि धनिकलाल मुखिया ने बताया कि 6 अगस्त से जिले के सभी बूथों पर जाकर ड्राफ्ट रोल की जांच हो रही है,छूटे नाम जोड़े जाएंगे और मृत/पलायित व्यक्तियों के नाम हटवाए जाएंगे।1 से 30 अगस्त तक नाम जोड़ने-कटवाने की प्रक्रिया चलेगी।मनोहर कुमार यादव ने कहा कि सभी पंचायतों से आए लोगों के बीच यह संदेश गया कि दलित-अतिपिछड़ों को असली सम्मान केवल राजद ने दिया है।
समारोह में बेलदौर के आशीष रंजन,जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल,जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल,कैलाशचंद्र यादव,कुमारी बेबिरानी,प्रमोद यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा चौधरी,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,राजकिशोर राज,शशि पासवान सहित सैकड़ों नेता मौजूद रहे।


















