एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
जिला स्तरीय दिशा (DISHA) की बैठक इस बार महज़ औपचारिकता नहीं रही, बल्कि यह बैठक जिले में चल रहे विकास कार्यों की सख्त समीक्षा और जवाबदेही तय करने का मंच बन गई। सांसद राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार, खगड़िया विधायक बाबलू मंडल, बेलदौर, अलौली एवं परबत्ता के विधायकगण, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा यादव सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत उप विकास आयुक्त श्वेता भारती द्वारा पिछली बैठक के अनुपालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई।इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, पुल निर्माण, नगर विकास और खेल विभाग सहित कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
खेल विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिले की 57 पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण पूरा हो चुका है। 39 पंचायतों में कार्य प्रगति पर है, जिसे मार्च तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि शेष 8 पंचायतों में भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया जारी है।नगर क्षेत्र में शौचालय निर्माण की प्रगति पर जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 500 से 600 शौचालयों का निर्माण हो चुका है और टाउन हॉल का पुनर्निर्माण कार्य भी जारी है। इस दौरान खगड़िया विधायक बाबलू मंडल ने दाननगर स्थित पार्क को नगर पार्क योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा।
परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने गांधी चौक के समीप दलित एवं महादलित समुदाय की समस्याओं का मुद्दा उठाया।इस पर गोगरी के नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वहां सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने डुमरी पुल की जर्जर सड़क को लेकर एनएचएआई के परियोजना निदेशक को सख्त निर्देश दिए। वहीं अलौली विधायक रामचंद्र सदा ने भूमिहीन लोगों के लिए पर्चा वितरण हेतु पात्र व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की, जिस पर अपर समाहर्ता ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।बैठक में सूखा नशा (ड्रग्स) का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सांसद राजेश वर्मा ने इस पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हाल ही में हाटे बाज़ारे एक्सप्रेस से जुड़े ड्रग्स सप्लाई मामले में मंसी और मालदा के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
सड़क सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। जिला परिवहन पदाधिकारी ने जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया that सड़क दुर्घटना मुआवजा निपटान के मामले में खगड़िया जिला बिहार में शीर्ष स्थान पर है, जहां 85 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।
बैठक में उठे सवालों, दिए गए निर्देशों और विभागीय जवाबदेही से साफ है कि अब विकास कार्यों की निगरानी और तेज की

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया













