कोरोना महामारी ने इंसानों की जिंदगी के रफ्तार पर लगाम लगा रखी है।वर्तमान समय में देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।एक ऐसी बीमारी,जो पूर्व से नहीं थी। जिसके लक्षण हर दौर में अलग हैं।जिसको हम वायरल समझते थे,वह कब इंसानों की जान ले ले, कह नही सकते। देश और प्रदेश की सभी सरकारें अपने पास उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अपनी सम्पूर्ण क्षमता का उपयोग करते हुए इस बीमारी से आम और आवाम की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में लगी है।लेकिन अफसोस की बात यह है कि अपनी विचारधारा से भटके दिख रहे कुछ नेता इस राष्ट्रीय आपदा के समय भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।उक्त बातें सूबे के पंचायती राज मंत्री सह बिहार भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आप सभी यह जानकर आश्चर्य चकित होंगे,कि covid 19 से अभी तक देश में कुल तीन लाख पंद्रह हजार इंसानों की मौत हुई है।लेकिन लगभग एक तिहाई मौत अर्थात 91341 लोगों की मौत सिर्फ महाराष्ट्र में हुई है।श्री चौधरी के मुताबिक ध्यान देने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र में शिव सेना-कांग्रेस- एनसीपी महाअघारी की सरकार है।वहां ना तो चुनाव हुए और न ही वहा कुंभ था।उससे भी बड़ी बात यह है कि वहां बीजेपी की सरकार भी नहीं है।ऐसी स्थिति में सवाल तो अनगिनत उठ रहे हैं,लेकिन बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि आखिर इन सब बातों के बावजूद विपक्षियों के टारगेट सिर्फ मोदी ही क्यूं?Trusted News Portal and Youtube Channel कहीं किसी पदाधिकारी या नेता का किसी भी तरह का दिखे भ्रष्टाचार,तो मेरे वाट्सएप नंबर- 6200721661 पर मैटर,वीडियो और तस्वीर अवश्य डालें।खबर को प्राथमिकता मिलेगी।
© 2021 SDF Live India. All Rights Reserved.