एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
CREATIVE PUBLIC SCHOOL (मालपा, चौथम) में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान प्रदर्शनी ने यह साबित कर दिया कि अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के स्तर पर किसी से पीछे नहीं हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन खगड़िया नगर परिषद की माननीय अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुमारी जी ने फीता काटकर किया।
विद्यालय पहुँचने पर बच्चों ने फूल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। बच्चों की अनुशासित उपस्थिति, मुस्कान और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और गर्व से भर दिया।
मौके पर उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना कुमारी जी ने कहा,
“यहाँ विज्ञान प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम जिस स्तर के देखने को मिले हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रस्तुति देखकर मैं बहुत प्रसन्न हूँ।”
उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, संस्थापक एवं प्रबंधन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा,
“CPS जैसे शिक्षण संस्थान ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।”
उद्घाटन के पश्चात बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकगीतों ने पूरे वातावरण को भावनात्मक बना दिया। स्वर्गीय शारदा सिन्हा के प्रसिद्ध लोकगीत “पनिया के जहाज से पलटनिया बनी आई हा पिया” तथा “हरे रामा भादो रैन अँधियारी, बदरिया छाई रे” की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों एवं बच्चों का मन मोह लिया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नवाचारपूर्ण मॉडल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और समझ की खुलकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक एवं जिला परिषद सदस्य श्री रजनीकांत कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ज्योतिष मिश्रा, ‘कोशिश साइंस’ खगड़िया के निदेशक एवं लोकप्रिय शिक्षक राजीव चौहान, तथा विशिष्ट अतिथि श्री प्रभाकर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विद्यालय के संस्थापक श्री रजनीकांत कुमार ने कहा,
“CPS का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और आधुनिक सोच का विकास करना है। ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को बेहतर इंग्लिश मीडियम शिक्षा देना हमारा संकल्प है।”
विशिष्ट अतिथि श्री प्रभाकर सिंह ने कहा-इस क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए CPS जैसे संस्थान का सहयोग करना मेरे लिए गर्व की बात है। यह विद्यालय आने वाली पीढ़ी के भविष्य को मजबूत आधार देगा।”
विद्यालय के प्राचार्य श्री सुजीत कुमार ने बताया कि सत्र 2026 के लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका है तथा फरवरी माह तक नामांकन शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, शारीरिक फिटनेस एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने जानकारी दी कि विद्यालय में नवोदय एवं नेतरहाट की तैयारी, छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल सुविधा, हरियाली से भरपूर प्राकृतिक परिसर, विशाल खेल मैदान, स्मार्ट क्लासरूम एवं डिजिटल बोर्ड आधारित शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध है। नए सत्र से प्ले-स्कूल की सुविधा भी प्रारंभ की जा रही है।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु CREATIVE PUBLIC SCHOOL (CPS), मालपा, चौथम में नामांकन कराने की अपील की गई।

एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया




















